1 / 6
(Pic Credit- Movie Trailer) नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म
Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. 2 घंटे 6 मिनट की इस फिल्म ने शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

2 / 6
नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'प्यार प्रेमा कल्याणम' है. वहीं फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म को जैसे ही ओटीटी पर रिलीज किया गया, वैसे ही इस फिल्म ने पहले नंबर पर कब्जा कर लिया. फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ये ही वजह है कि ये नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है.
फिल्म की कहानी

3 / 6
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पावी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दिखाया है कि कैसे पावी अपनी लाइफ की जिम्मेदारियों को खुद ही उठाती हैं. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. शादी के बाद भी पावी अपनी जिम्मेदारियां निभाने का मन बनाती हैं और वो अपने परिवार को छोड़कर ससुराल नहीं जातीं.
फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

4 / 6
वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पावी का पति खुद भी अपनी पत्नी के घर रहने का फैसला करता है. इस दौरान दोनों को समाज की कई मुश्किलों को साथ में फेस करना पड़ता है. वहीं इस दौरान दोनों की फैमिली में भी कई तरह की नोक-झोंक देखने को मिलती है. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में भले ही कई ट्विस्ट देखने को मिलें लेकिन ऑडियंस के चेहरे पर सिर्फ मुस्कान ही दिखती है.
फिल्म की स्टारकास्ट

5 / 6
फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा हुआ है. कहानी के आखिर में कई राज खुलकर सामने आते हैं. सस्पेंस और ट्विस्ट से भरे इस फिल्म के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करनी होगी. फिल्म की स्टारकास्ट ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. पावी का किरदार सानवी मेघना ने बखूबी निभाया है. वहीं एलन ने पावी के पति की भूमिका निभाई है.
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

6 / 6
नेटफ्लिक्स पर आते ही इस फिल्म ने शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में नीचे धकेल दिया है. वहीं इनमें दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और विष्णु विशाल की 'गट्टा कुश्ती 2' जैसी फिल्में भी शामिल हैं. 'प्यार प्रेमा कल्याणम' इन फिल्मों को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.2 है.