‘मैं Gen-Z से आगे हूं…’, जेन अल्फा के नए-नए शब्द क्यों रट रहे आयुष्मान खुराना? एक्टर ने बताई वजह
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों जेन अल्फा के नए-नए शब्द सीख रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने खुद को Gen-Z से आगे का बताया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 23, 2026 18:42
Share :
जेन अल्फा के नए-नए शब्द सिख रहे हैं आयुष्मान खुराना? (PIC-ayushmannk. Instagram)
---विज्ञापन---
आज के समय में जेन जी और जेन अल्फा का बोल बाला चल रहा है. इस नई पीढ़ी से कैसे खुद का तालमेल बिठाना है. इसका तरीका एक्टर आयुष्मान खुराना ने निकाल लिया है. एक्टर के अनुसार बच्चों को सिर्फ समय देना ही सही नहीं होता है, बल्कि आज के समय के बच्चों के साथ उनके तरीके से बात भी करना काफी जरूरी है.
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के दो बच्चे हैं, एक्टर कहते हैं कि वो जेन जी से भी एक कदम आगे है जेन अल्फा के साथ अपना वक्त बिताते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वो जेन अल्फ के नए-नए शब्द भी सिख रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने साफ कहा कि मेरे बच्चे अब बड़े हो रहे हैं और जेन जी नहीं बल्कि जेन अल्फा हैं. मैं उनसे बात करने का तरीका और नए-नए शब्द सीख रहा हूं. इतना नहीं अब मैं कई तरह के शब्दों से वाकिफ भी हो गया हूं. एक्टर ने यह भी कहा कि आजकल की पीढ़ी के नए शब्द मैं सीख रहा हूं. वो जिस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, उससे मुझे काफी कुछ समझ में आ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जेन अल्फा के पिता होने के नाते वो (आयुष्मान खुराना) जेन जी से भी एक कदम आगे चल रहे हूं. एक्टर ने कहा जो शब्द मुझे नहीं पता था अब वो मैं जानता हूं. आयुष्मान ने यह बी कहा कि जेन अल्फा बच्चों के साथ बात की जाए और तरीका सीखा जा सकता है.
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इस मूवी को फिल्मकार सूरज बड़जात्या बना रहे हैं. फिल्म में एक्टर प्रेम की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं. आपको बता दें कि मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या लंबे समय बाद एक प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं. बता दें कि सूरज बड़जात्या की मूवी में इस बार प्रेम का बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान या फिर शाहिद कपूर नहीं नजर आने वाले हैं. बल्कि इस बार निर्देशक एक्टर आयुष्मान खुराना को प्रेम के किरदार में पेश करने वाले हैं.
हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हो पाई थी और यह बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने अहम किरदार निभाया था. इन दिनों यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं.