Toxic से Ramayana तक, 2026 की इन 5 फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार; नोट कर लें रिलीज डेट

Top 5 Most Awaited Movies: बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में ऐसी हैं जिनका इंतजार हर किसी को है. इन फिल्मों में यश की 'टॉक्सिक' से लेकर रणबीर कपूर की 'रामायण' तक शामिल है. चलिए जानते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

Top 5 Most Awaited Movies
1 / 6
(Pic Credit- News24/AI) 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्में

Top 5 Most Awaited Movies: 2026 के 5 महीने एंटरटेनमेंट में भरपूर होने वाले हैं. टॉप 5 अपकमिंग फिल्में हैं जिनका इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन, थ्रिलर और रोमांस का भरपूर डोज मिलेगा. ये फिल्में अगस्त के महीने से लेकर दिसंबर तक में रिलीज होने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच इन फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

टॉक्सिक

टॉक्सिक2 / 6

यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का हर किसी को इंतजार है. मेकर्स पहले इस फिल्म को मार्च में रिलीज करने जा रहे थे, लेकिन बाद में इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. वहीं अब ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

रामायण

रामायण3 / 6

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज का भी फैंस को लंबे समय से इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और तेज हो गई है. ये फिल्म 6 नवंबर रिलीज होने जा रही है. दिवाली पर फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और लारा दत्ता जैसे कई सितारे लीड रोल में हैं.

मिर्जापुर द मूवी

मिर्जापुर द मूवी4 / 6

दिव्येंदु शर्मा और पंकज त्रिपाठी स्टारर ये एक्शन फिल्म भी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया है और इसके बाद से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा और पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

ईठा

ईठा5 / 6

श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईठा' की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है और फैंस को श्रद्धा कपूर का लुक खूब पसंद भी आया. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी लीड रोल में हैं.

किंग

किंग6 / 6

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' की रिलीज का भी हर किसी को इंतजार है. ये फिल्म दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में शाहरुख खान फुल एक्शन अवतार में दिखाई देंगे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी लीड रोल में हैं. सुहाना खान इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन