'बेशर्मी की हदें पार…', तापसी पन्नू पर आगबबूला हुईं कंगना रनौत; 'गांधारी' एक्ट्रेस को कह डाला 'सस्ती कॉपी'

Kangana Ranaut Slams Taapsee Pannu: कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक बार फिर कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर भड़ास निकालते हुए सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है. चलिए जानते हैं कंगना ने तापसी को लेकर क्या कुछ कहा.

kangana ranaut slams tapsee pannu

(Pic Credit- instagram) कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर निकाली भड़ास

Kangana Ranaut Slams Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बीच शुरू हुआ विवाद एक बार फिर चर्चाओं में है. तापसी पन्नू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत पर बात करते हुए उनकी परवरिश पर सवाल उठा दिया था, जिसके बाद अब कंगना रनौत ने तापसी पर भड़ास निकालते हुए लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है. कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में तापसी पन्नू को ‘सस्ती कॉपी’ तक कह डाला. इसके साथ ही कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को खूब खरी-खरी सुनाई. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को लेकर क्या कहा?

दरअसल इंडिया टुडे को हाल ही में तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू देते हुए कंगना रनौत के बारे में बात की थी. दोनों के बीच ही लंबे समय से विवाद छिड़ा हुआ है. वहीं तापसी ने कंगना संग विवाद पर बात करते हुए कहा, ‘ये इश्यूज जब शुरू हुए थे मैं उनसे तब भी नहीं मिली थी और आज भी नहीं मिली हूं. उनके बारे में मेरा बात करने का तरीका, मेरी परवरिश और मेरा नजरिया दिखाता है और उनकी बातों से उनका नजरिया झलकता है. वो अपनी बातों पर कायम है और इससे साफ हो जाता है कि कौन-कहां से आता है.’ वहीं अब कंगना रनौत ने भी तापसी पन्नू के इस बयान पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

तापसी पर भड़कीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू के बयान पर बात करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक सस्ती कॉपी अपनी अपकमिंग बी-ग्रेड फिल्म को प्रमोट कर रही हैं, लेकिन अभी सबकी जुबान पर कंगना रनौत का ही टॉपिक है. उसने मेरे माता-पिता की परवरिश पर सवाल उठाते हुए सारी हदें पार कर दी हैं. मैंने कभी भी किसी के माता-पिता की परवरिश पर उंगली नहीं उठाई है. लेकिन आज मैं उसके माता-पिता से पूछना चाहूंगी कि आपने मेरे माता-पिता की तरह ओरिजनल इंसान पैदा क्यों नहीं किया. क्यों आपने एक सस्ती कॉपी को जन्म दिया?’

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच ये विवाद साल 2019 में शुरू हुआ था. इस दौरान कंगना की ‘जजमेंटल है क्या’ फिल्म रिलीज हुई थी. तापसी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कंगना रनौत का जिक्र नहीं किया था, जिसके बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली ने तापसी पन्नू को ‘सस्ती कॉपी’ बोल दिया था. वहीं इसके बाद कंगना ने भी तापसी को बी-ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस तक बोल दिया था और दोनों के बीच विवाद छिड़ गया था. वहीं अभी भी ये विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ