JioHotstar Best Thriller Movies: जियोहॉटस्टार पर देखें ये टॉप 5 थ्रिलर फिल्में, एक्शन-सस्पेंस और ट्विस्ट का मिलेगा डबल डोज!

JioHotstar Best Thriller Movies: जियोहॉटस्टार की 5 फिल्में ऐसी हैं जिनमें कूट-कूटकर थ्रिलर और सस्पेंस भरा हुआ है. इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी अच्छी है. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को ऑडियंस ने इन फिल्मों की तारीफ की थी. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

JioHotstar Best Thriller Movies
1 / 6
(Pic Credit- AI/IMDb) जियोहॉटस्टार पर छाईं ये 5 थ्रिलर फिल्में

JioHotstar Best Thriller Movies: थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीनों के लिए जियोहॉटस्टार की 5 थ्रिलर फिल्में बेस्ट चॉइस हैं. इन फिल्मों में सस्पेंस और थ्रिलर के साथ-साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. वीक डेज में भी आप इन फिल्मों को अपने फ्री टाइम में देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

किल

किल2 / 6

साल 2023 में रिलीज हुई लक्ष्य और राघव जुयाल की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में थ्रिलर और एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी शामिल हैं. इस फिल्म ने भी फैंस को खूब पसंद किया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लक्ष्य और राघव जुयाल के साथ-साथ तान्या मानिकतला, अद्रीजा सिन्हा और आशीष विद्यार्थी भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

मार्को

मार्को3 / 6

साल 2024 में रिलीज हुई उन्नी मुकुंदन की थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस और ट्विस्ट से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें उन्नी मुकुंदन के साथ-साथ युक्ति थरेजा, कबीर दुहान सिंह, जगदीश, अभिमन्यु शम्मी, ईशान शौकत और एनसन पॉल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

ड्रिडम

ड्रिडम4 / 6

शेन निगम स्टारर इस फिल्म में भी एक से बढ़कर एक थ्रिलर से भरे सीन्स हैं. मार्टिन जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भी जियोहॉटस्टार पर खूब तहलका मचाया है. हालांकि अब ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल नहीं है, लेकिन अभी भी फिल्म को जियोहॉटस्टार की पॉपुलर लिस्ट में गिना जाता है. फिल्म में शेन निगम के साथ-साथ शोबी थिलाकन, दिनेश प्रभाकर, नंदन उन्नी, सानिया फातिमा और कृष्णा प्रभा मुख्य भूमिका में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है.

विज्ञापन

अंधाधुन

अंधाधुन5 / 6

साल 2018 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर भी छा गई थी. इस फिल्म को भी बेस्ट थ्रिलर फिल्म की लिस्ट में गिना जाता है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ तब्बू और राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

गैसलाइट

गैसलाइट6 / 6

सारा अली खान और विक्रांत मैसी की इस फिल्म में भी थ्रिलर और सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा. जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई थी. वहीं फिल्म में सारा अली खान और विक्रांत मैसी के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन