हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News Updates: अमित शाह से मिले पवन सिंह, भोजपुरी स्टार ने शेयर किया पोस्ट

Entertainment News in Hindi Updates: मनोरंजन की दुनिया की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां अपको एंटरटेनमेंट जगत की हर चटपटी खबरें सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

19:57 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Kattalan का पहला लुक रिवील, फैंस हुए एक्साइटेड

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कट्टलान- द हंटर' का पहला लुक रिवील हो चुका है. फिल्म का पोस्टर बेहद कमाल का है और इसे देखने के बाद लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

19:54 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अमित शाह से मिले पवन सिंह, सामने आया पोस्ट

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी वाइफ से अनबन की खबरों के बीच अब अमित शाह से मिले हैं. इसको लेकर पवन ने खुद पोस्ट भी शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए पवन सिंह ने एक कैप्शन भी लिखा है.

18:55 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 4400 करोड़ रुपये में बना 5वां सीजन, वो सीरीज जिसके हर एपिसोड पर खर्च हुए 450-550 करोड़

Stranger Things Season 5: नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी सीरीज का 5वां सीजन आने वाला है. अगर आप भी साइंस फिक्शन सीरीज के शौकीन हैं, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. अगर आप भी इस सीरीज के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

18:02 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Akshay Kumar की वडनगर में रॉयल एंट्री, इस म्यूजियम का करेंगे दौरा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षय, वडनगर में रॉयल एंट्री करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि अक्षय, प्रेरणा स्कूल, हाटकेश्वर मंदिर, म्यूजियम का दौरा करेंगे.

17:46 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर HC पहुंचे Kumar Sanu

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने हाईकोर्ट का रुख किया है. कुमार सानू ने अपनी पहचान, आवाज और सिंगिंग शैली के मिसयूज के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है.

17:30 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 8 करोड़ में बनी 2 घंटे 30 मिनट की वो फिल्म, जिसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का, आपने देखी क्या?

Best Horror Comedy Film On OTT: आजकल हर कोई वीकेंड पर घर बैठे फिल्में और सीरीज देखना पसंद करता है. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ खास देखने के लिए बेकरार हैं, तो हम आपके लिए हॉरर और कॉमेडी से भरी एक फिल्म लेकर आए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

16:58 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल, पैप्स को हंसाते दिखे एक्टर

पॉपुलर अभिनेता राजपाल यादव का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजपाल एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान अपने कॉमेडी वाले अंदाज से वो सभी को हंसाते नजर आए. अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

16:25 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Zubeen Garg की पत्नी की अपील, सिंगर को न्याय दिलाने के लिए ये काम करने को कहा?

Zubeen Garg Death Investigation: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले दिवंगत सिंगर की वाइफ ने लोगों से अपील की है. गरिमा गर्ग ने जुबीन को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया को यूज करने के लिए कहा है और कहा है कि उन्हें शांति से न्याय चाहिए. पढ़ें पूरी खबर...

16:00 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अजय देवगन ने शेयर किया Film De De Pyaar De 2 का पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए अब फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना होगा. अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें इसकी रिलीज डेट भी रिवील की गई है. ये फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज के लिए तैयार है.

15:36 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘पत्नी होने के नाते…’, Pawan Singh से अनबन के बीच ज्योति सिंह ने किया करवा चौथ का व्रत

Jyoti Singh-Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. ज्योति ने पवन सिंह के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. इसकी जानकारी उन्होंने खुद वीडियो शेयर करके दी है. पढ़ें पूरी खबर...

15:04 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Sonu Kakkar ने शेयर किया करवा चौथ लुक, फैंस ने लुटाया प्यार

सोनू कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ के लुक की फोटोज शेयर की हैं. सोनू ने इस करवा चौथ पर स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहनी है. इस लुक में सोनू बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फैंस उनके लुक पर कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

14:35 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: आयुष शर्मा और अर्पिता खान की करवा चौथ की फोटोज वायरल

आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. इसमें अर्पिता आयुष को छलनी से देखती नजर आ रह हैं. आयुष और अर्पिता की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है.

14:08 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन के फैंस ने बॉलीवुड स्टाइल में मनाया बर्थडे

अमिताभ बच्चन के फैंस ने 'जलसा' के बाहर बॉलीवुड स्टाइल में सुपरस्टार का बर्थडे सेलिब्रेट किया. जहां किसी ने बिग बी के कुली मूवी का लुक लिया तो किसी ने 'शहंशाह' लुक लिया. इसके साथ ही सड़कों पर भी बिग बी के बड़े-बड़े बैनर्स लगे हुए दिखाई दिए.

13:27 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने बर्थडे पर दिया खुद को करोड़ों का तोहफा

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार ने खुद को करोड़ों का तोहफा दिया है. 'शहंशाह' एक्टर ने मुंबई के अलीबाग में 3 प्लॉट खरीदे हैं. वहीं अमिताभ बच्चन के बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा भी बिग बी को बर्थडे विश करने पहुंची.

12:51 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: देबिना बनर्जी ने मनाया वर्चअल करवा चौथ

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने वर्चुअल करवा चौथ मनाया है. एक्ट्रेस ने अपने पति गुरमीत चौधरी को वीडियो कॉल कर अपना व्रत खोला. सोशल मीडिया पर देबिना ने फोटोज भी शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं.

12:13 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन के 83वां जन्मदिन पर 'जलसा' के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़

अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर 'शहंशाह' को बॉलीवुड के सेलेब्स ने बधाई दी है. फराह खान, मनीष पॉल और प्रभास जैसे सितारों ने बिग बी को बर्थडे विश किया है. वहीं अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर उनके फैंस की भीड़ उमड़ी है.

11:40 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: करण कुंद्रा के बर्थडे पर तेजस्वी ने अंकिता संग किया डांस

करण कुंद्रा के बर्थडे पर तेजस्वी प्रकाश ने अंकिता लोखंडे के साथ रोमांटिक डांस किया. सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं. फैंस इन वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं.

10:42 (IST) 11 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: सलमान खान के शो से हुआ शॉकिंग एविक्शन!

'बिग बॉस 19' के फैन पेज 'बिग बॉस तक' के मुताबिक 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से घर के मास्टरमाइंड जीशान कादरी घर से बेघर होने वाले हैं. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जीशान कादरी के साथ-साथ बसीर अली, मृदुल अली, नीलम गिरी, अशनूर कौर और प्रणित मोरे भी नॉमिनेटेड हैं.

10:09 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: करवा चौथ पर सोनाक्षी सिन्हा हुईं ट्रोल

करवा चौथ के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. सोनाक्षी ने अपने पति जहिर इकबाल के साथ अबू दाबी की मस्जिद से फोटोज शेयर की हैं. फोटोज को देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पढ़िए पूरी खबर

09:25 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सिंगापुर पुलिस सुलझाएगी जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी

जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए सिंगापुर पुलिस भी मैदान में उतर गई है. कोरोनर जांच शुरू कर दी गई है. इसका मतलब अब पुलिस हर एंगल से जुबीन गर्ग की मौत की जांच करेगी. बता दें सिंगर की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी.

09:08 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: हार्दिक-माहिका की फोटोज के बाद नताशा के सपोर्ट में उतरे नेटिजन्स

हार्दिक पांड्या ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ फोटोज शेयर की हैं. वहीं अब नेटिजन्स ने हार्दिक की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की हैं.

08:30 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने 9 दिनों में 503.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 359.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखा जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

08:11 (IST) 11 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में हुआ प्रणित मोरे का कॉमेडी शो

'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे का कॉमेडी शो देखने को मिला. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें प्रणित अपनी कॉमेडी से घरवालों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं.

07:10 (IST) 11 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन का बर्थडे आज

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद बिग बी ने टीवी के जगत में भी तहलका मचाया हुआ है. अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सालों से टीवी पर राज कर रहा है.

Entertainment News Update in Hindi: अमिताभ बच्चन के फैंस ने ‘जलसा’ के बाहर बॉलीवुड स्टाइल में सुपरस्टार का बर्थडे सेलिब्रेट किया. जहां किसी ने बिग बी के कुली मूवी का लुक लिया तो किसी ने ‘शहंशाह’ लुक लिया. इसके साथ ही सड़कों पर भी बिग बी के बड़े-बड़े बैनर्स लगे हुए दिखाई दिए.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कैप्टेंसी टास्क जीतकर नेहल चुडासमा घर की नई कैप्टन मिल गई हैं. इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की वाट लगाते नजर आने वाले हैं. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें प्रणित मोरे घरवालों के लिए कॉमेडी शो करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही आज सदी के महानायक अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. 83 के होकर भी अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. वहीं नए कलाकारों को कड़ी टक्कर भी देते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 70th Filmfare Awards 2025 को शाहरुख खान 17 साल बाद करेंगे होस्ट, जानें कौन-कौन नॉमिनेट?

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. 9 दिनों में इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर 359.40 करोड़ की कमाई की है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 503.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की मजेदार और चटपटी खबरें जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola