Live Updates
LIVE: Bigg Boss 19: इस हफ्ते कौन होगा बेघर? नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो हर किसी को पसंद आ रहा है और इसकी खूब तारीफ भी हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: अल्लू अर्जुन को मिला 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
साउथ अल्लू अर्जुन को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 में सम्मानित किया गया है. अल्लू को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
LIVE: अब किसके साथ जुड़ा Malaika Arora का नाम, Arjun Kapoor के बाद नया मिस्ट्रीमैन कौन?
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: 'बाहुबली' के लॉन्च पर आया एसएस राजामौली का रिएक्शन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 2 नवंबर को LVM3-M5 रॉकेट लॉन्च करके इतिहास रच दिया है. श्रीहरिकोटा से ISRO ने भारत के स्पेस प्रोग्राम में एक नया अध्याय जोड़ा है. इस रॉकेट का नाम 'बाहुबली' रखा गया है, जो कई उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा. इससे भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमता और बढ़ेगी. राजामौली ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है वो आप उनके पोस्ट में देख सकते हैं.
https://x.com/ssrajamouli/status/1984985426197889080?t=IDCBVdeTZ_jmu4s7UW_wAQ&s=08
LIVE: ‘मैं भी आप लोगों से…’, Shah Rukh Khan के दीदार को तरसे फैंस, बर्थडे पर किंग ने मांगी माफी
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का आज 2 नवंबर को बर्थडे है. किंग खान के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस उनके दीदार के लिए मन्नत के बाहर जाते हैं, लेकिन इस बार किंग के दीदार फैंस नहीं कर पाएंगे. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: किसी भी वक्त मां बन सकती हैं Bharti Singh, जल्द मिलेगी खुशखबरी
Bharti Singh: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक भारती की चर्चा होती रहती है. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: 2 घंटे 35 मिनट की वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई कमाल, OTT पर आते ही छा गई
OTT Trending Film: हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई है, जो आते ही छा गई है. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में कमाल का एक्शन और रोमांस का तड़का मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: 2022 की वो फिल्म, जिसका एक्शन थ्रिलर हिलाएगा दिमाग, इस ओटीटी पर है अवेलेबल
Best Action Thriller 2022 Movie: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका एक्शन थ्रिलर किसी के भी दिमाग को हिला सकता है. साथ ही ये भी कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है? आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: बर्थडे पर मन्नत पहुंचे Shahrukh Khan, सामने आया वीडियो
आज शाहरुख खान का जन्मदिन है. इस खास मौके पर एक्टर फैंस के लिए मन्नत पहुंच गए हैं. सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है.
LIVE: Pankaj Tripathi की मां का निधन, परिवार में छाया मातम
Pankaj Tripathi Mother Passes Away: हिंदी सिनेमा से बेहद बुरी खबर आ रही है. पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन हो गया है. परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: बॉलीवुड में हिट, भोजपुरी में फ्लाप हुई ये एक्ट्रेस, सलमान खान के साथ किया था डेब्यू
Bollywood Actress Flop in Bhojpuri: आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा में हिट हुई, लेकिन भोजपुरी में फ्लॉप. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...Bollywood Actress Flop in Bhojpuri: आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा में हिट हुई, लेकिन भोजपुरी में फ्लॉप. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: सुहाना खान ने खास अंदाज में पापा को किया बर्थडे विश
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने दो मग शेयर किए हैं, जिसमें एक पर लिखा है किंग और दूसरे पर लिखा है किंग प्रिसेस. पोस्ट को शेयर करते हुए सुहाना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे.
LIVE: Shah Rukh Khan के साथ ही आता है उनके इस करीबी का बर्थडे, एक ही दिन होता है जश्न
Shah Rukh Khan, Pooja Dadlani Birthday: आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. हर कोई शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दे रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान के साथ एक और खास शख्स का भी बर्थडे आता है. पढ़ें पूरी खबर...
LIVE: 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस
साल 2025 में ढेरों फिल्मों और सीरीज को रिलीज किया गया. ऐसे में इस साल की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा हिट्स दी और इसी के साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी बनी हैं. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: Ikk Kudi को देख इमोशनल हुईं Bharti Singh
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती सिंह शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' की स्क्रीनिंग में पहुंची. फिल्म को देखते हुए भारती इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलकते नजर आए. इंटरनेट पर भारती का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
LIVE: रवि किशन ने शाहरुख खान को विश किया बर्थडे
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बर्थडे विश किया. उन्होंने नेशनल अवॉर्ड के इवेंट की तस्वीर शेयर की है.
LIVE: ईशा देओल ने शेयर की धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की अनसीन फोटो
ईशा देओल ने पापा धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी पर खूब प्यार लुटाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनसीन फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैं आप लोगों की वजह से हूं. लवली बर्थडे विशेज के लिए आप सभी का शुक्रिया.'
LIVE: शाहरुख खान को सेलेब्स ने दी बर्थडे की बधाई
शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 60 साल के हो गए हैं लेकिन अक्षय कुमार का कहना है कि किंग खान अभी इस उम्र के लगते नहीं हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने बर्थडे विश करते हुए क्या कहा. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: कुमार सानू ने दी शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर सेलेब्स उन्हें खूब विशेज भेज रहे हैं. ऐसे में अब कुमार सानू ने भी पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया और इसमें लिखा, 'ये लंबी और शानदार जर्नी रही है. माया मेमसाब से दिल आशना है, दीवाना, राज बन गया जेंटलमेन, चमत्कार, चाहत, कभी हां कभी ना, बाजीगर, परदेस, डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है...ऐसे ही कुछ नाम हैं. हमने लगभग साथ में शुरू किया था. मुझे आज भी याद है जब मुझे उनके लिए गाने का मौका मिला. करियर का बेहद शुरुआती समय है. तभी से वह मेरे जीवन का हिस्सा हैं. ढेर सारा प्यार.'
LIVE: अक्षय कुमार ने दोस्त शाहरुख खान को विश किया बर्थडे
शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने दोस्त को जन्मदिन विश किया है. अक्षय ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'इस स्पेशल दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. 60 साल का वैसे लगता नहीं है तू कहीं से...शक्ल से 40 और अक्ल से 120 का है. हैप्पी बर्थडे दोस्त. ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे.'
LIVE: दीप-वीर की दुआ जैसी बेटी चाहती हैं भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंसी को एंन्जॉय कर रही हैं. इसी बीच भारती सिंह ने दूसरे बच्चे को लेकर इच्छा जताई है कि वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ जैसी बच्ची चाहती हैं.
LIVE: 26 साल की हुईं शनाया कपूर
संजय कपूर और मीहिक कपूर की बेटी शनाया कपूर 26 साल की हो गई हैं. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं. फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.
LIVE: काजोल ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की बधाई
शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है. काजोल ने किंग खान के साथ फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बन रही है.
LIVE: पहली फिल्म की वजह से हीरोइन नहीं बन पाईं नीना गुप्ता
बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता के करियर से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जो कि शुरुआती समय का है. उन्हें हमेशा से ही पहली फिल्म करने का पछतावा है. इसमें उनका किरदार ऐसा था, जिसके लिए वह हमेशा अफसोस जताती हैं. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: Shah Rukh khan की फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील
बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता के करियर से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जो कि शुरुआती समय का है. उन्हें हमेशा से ही पहली फिल्म करने का पछतावा है. इसमें उनका किरदार ऐसा था, जिसके लिए वह हमेशा अफसोस जताती हैं. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: शिल्पा शेट्टी ने अपने पहले हीरो शाहरुख खान को विश किया बर्थडे
शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्हें किंग ऑफ हार्ट बताया है. आपको बता दें कि शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी के पहले हीरो हैं. उन्होंने एक्टर की फिल्म 'बाजीगर' से डेब्यू किया था.
LIVE: शशि थरूर ने शाहरुख खान को विश किया बर्थडे
शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर को राजनीतिक गलियारों से भी ढेरों बधाइयां दी जा रही है. उन्हें शशि थरूर ने जन्मदिन विश किया है. उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट में बताया कि 60 साल सिर्फ एक नंबर है. किंग खान की एनर्जी आज भी सभी को 20 साल पहले लेकर चली जाती है.
LIVE: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का फर्स्ट लुक वायरल
एक्टर सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल की फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे शेयर कर रिलीज ऐलान किया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.
LIVE: करण जौहर ने शाहरुख खान को किया बर्थडे विश, याद की पहली मुलाकात
शाहरुख खान 60 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर करण जौहर ने उन्हें जन्मदिन विश किया है. उन्होंने किंग खान का एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही प्रोड्यूसर ने उनके पहली मुलाकात को याद किया है. करण उनसे फिल्म 'करण अर्जुन' के सेट पर पहली बार मिले थे.
LIVE: जब फिल्मों से ब्रेक लेने पर बोले थे सतीश शाह
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई. वह अपनी पत्नी मधु शाह के लिए लंबी जिंदगी जीना चाहते थे. एक बार उन्होंने कहा भी था कि उन्हें अभी मरने की जल्दी नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: कपल गोल्स देते दिखे ऋतिक रोशन और सबा आजाद
ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं. अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है. ऐसे में अब इस लव बर्ड्स को सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते हुए देखा जा सकता है. उनकी तस्वीरें सामने आई हैं.
LIVE: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी नई भोजपुरी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है और शुभ मुहूर्त की तस्वीरें साझा की है. उनकी भोजपुरी फिल्म का टाइटल 'जय छठी मैया' है.
LIVE: चुनावी रैली में भाटी के साथ हरी मिर्च खाते दिखे खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव इन दिनों बिहार चुनाव 2025 के प्रचार में बिजी हैं. वह आरजेडी के टिकट पर छपरा से चुनावी मैदान में हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें चुनावी प्रचार के बीच भाटी के साथ हरी मिर्च खाते देखा जा सकता है.
LIVE: 50 रुपये थी शाहरुख खान की पहली सैलरी
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी नेटवर्थ और पहली सैलरी के बारे में बता रहे हैं. वह अपनी पहली सैलरी से ताजमहल देखने के लिए गए थे. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: शाहरुख खान के बर्थडे विश करने देर रात मन्नत के बाहर पहुंचे लोग
शाहरुख खान को बर्थडे विश करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मन्नत के बाहर पहुंचती है. ऐसे में इस बार भी लोगों की भीड़ मन्नत के बाहर देर रात देखी गई. हालांकि, किंग खान इन दिनों मन्नत में नहीं रह रहे हैं. वहां रिनोवेशन का काम चल रहा है.
LIVE: मनीष मल्होत्रा ने शाहरुख खान को विश किया बर्थडे
शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर लोग और सेलेब्स ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है. उनकी तस्वीर शेयर कर डिजाइनर ने उनकी तारीफ की है.
LIVE: शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अलीबाग जाते दिखे करण जौहर
शाहरुख खान का आज 60वां जन्मदिन है. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए करण जौहर और फराह खान अलीबाग के लिए निकल गए हैं. फराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों स्टार्स को देखा जा सकता है.
LIVE: फराह खान ने शाहरुख खान को विश किया बर्थडे, शेयर की अनसीन फोटो
शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं. इस मौके पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में अब फराह खान ने उनके साथ एक अनसीन फोटो शेयर कर जन्मदिन विश किया है. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में उन्हें किंग खान को किस करते हुए देखा जा सकता है. ट
LIVE: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर किसका दिखा दम?
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्मों का घमासान देखने के लिए मिल रहा है. इसमें 'थामा', 'द ताज स्टोरी' और 'बाहुबली द एपिक' है, जिसकी कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं किस फिल्म ने बाजी मारी है. पढ़िए पूरी खबर.
LIVE: 12वें 'थामा' का जलवा बरकरार
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' इस साल की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. ऐसे में अब कछुए की चाल से फिल्म 150 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है. ऐसे में फिल्म का 12वें दिन भी जलवा बरकरार है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 115.9 करोड़ तक पहुंच गई है.
LIVE: कमाई के मामले में फिसड्डी निकली परेश रावल की 'द ताज स्टोरी'
इसके साथ ही रिलीज हुई परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कमाई के मामले में फिसड्डी बनती जा रही है. इसने दो दिनों में 2.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 0.9 लाख और दूसरे दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
LIVE: ‘बाहुबली द एपिक’ के दूसरे दिन का कलेक्शन
एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को इस फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, मूवी ने पहले दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद अब फिल्म का दोनों दिनों का कलेक्शन 17.80 करोड़ तक पहुंच गया है.
LIVE: अगले महीने शुरू होगी मीना कुमारी की बायोपिक की शूटिंग!
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म और मीना कुमार की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह लीड रोल में दिखाई देंगी. मीना कुमार को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जाना जाता है. ऐसे में उनकी बायोपिक में अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा को इस फिल्म के लिए फाइनल किए जाने से कई महीने तक मेकर्स उनके साथ बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उनका ये पहला प्रोजेक्ट होगा. फैंस कियारा को ट्रेजेडी क्वीन के रोल में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं.
LIVE: शाहरुख खान का बर्थडे आज
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 60 साल के हो गए हैं. उनका जन्म आज ही के दिन 1965 में हुआ था.
Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 60 साल के हो गए हैं. उनका जन्म आज ही के दिन 1965 में हुआ था. उनके जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने उन्हें जन्मदिन विश किया है. उन्होंने किंग खान का एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही प्रोड्यूसर ने उनके पहली मुलाकात को याद किया है. करण उनसे फिल्म ‘करण अर्जुन’ के सेट पर पहली बार मिले थे. वहीं, शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्हें किंग ऑफ हार्ट बताया है. आपको बता दें कि शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी के पहले हीरो हैं. उन्होंने एक्टर की फिल्म ‘बाजीगर’ से डेब्यू किया था.
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म और मीना कुमार की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह लीड रोल में दिखाई देंगी. मीना कुमार को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जाना जाता है. ऐसे में उनकी बायोपिक में अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा को इस फिल्म के लिए फाइनल किए जाने से कई महीने तक मेकर्स उनके साथ बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उनका ये पहला प्रोजेक्ट होगा. फैंस कियारा को ट्रेजेडी क्वीन के रोल में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं.
इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को इस फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, मूवी ने पहले दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद अब फिल्म का दोनों दिनों का कलेक्शन 17.80 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, इसके साथ ही रिलीज हुई परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कमाई के मामले में फिसड्डी बनती जा रही है. इसने दो दिनों में 2.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 0.9 लाख और दूसरे दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines