Emergency: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों से सनसनी मचा देती हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर बचपन की पिक्चर्स (Kangana Ranaut Childhood Photos) साझा की है। फोटो के साथ कंगना का कैप्शन सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर:
अभी पढ़ें – Uunchai New Poster: अमिताभ बच्चन ने साझा किया नया पोस्टर, तीन दोस्तों की कहानी पर है आधारित
साझा की बचपन की तस्वीर
कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बचपन (Kangana Ranaut Photos) की तस्वीर शेयर की है इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ‘बचपन में मेरे बहुत रिश्तेदार मुझे बोलते थे कि मैं इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) जैसी लगती हूं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस स्कूल यूनिफार्म में नजर आ रही हैं। कंगना बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दूसरी तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हैं।
इंदिरा गांधी जैसा था हेयर स्टाइल
कंगना ने दूसरी फोटो के साथ यह लिखा है कि, ‘बचपन से ही मैं किसी का हेयर स्टाइल फॉलो नहीं करती थीं। मैं गांव में पेड़ के नीचे नाई से अपने बाल कटवाती थी। मुझे बचपन से ही छोटे बाल पसंद थे ,हालांकि छोटे बालों के कारण मेरा बहुत मजाक बनाया जाता था। खास कर मेरे अंकल मुझे इंदिरा गांधी कहते थे।’ कंगना रनौत की यह पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
‘इमरजेंसी’ में आएंगी नजर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। इसमें 25 जून 1975 को देश में लगी इमरजेंसी के हालातों को दिखाएगी। कंगना के साथ इस फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher), महिमा चौधरी (Mahima Choudhry), मिलिंद सोमेन (Milind Soman), श्रेयस तलपड़े जैसे सितारें नजर आएंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines