हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एल्विश यादव के केस पर एक्टर ने कसा तंज, कर दिया रोस्ट, वीडियो वायरल

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को हाल ही में उन्हीं के पॉडकास्ट में एक्टर और बिग बॉस 15 के रनर अप रहे प्रतीक सहजपाल ने रोस्ट कर दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Elvish Yadav Roasted

Elvish Yadav Roasted: यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी ना किसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। टीवी के कई शोज में एल्विश इस वक्त नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो खुद का पॉडकास्ट चैनल भी चला रहे हैं, जहां आए हफ्ते कोई ना कोई गेस्ट आता है। हाल ही में एल्विश के पॉडकास्ट में एक्टर प्रतीक सहजपाल पहुंचे थे। बिग बॉस 15 के रनर अप रहे प्रतीक ने इस दौरान एल्विश को ही रोस्ट कर दिया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

एल्विश के केस पर कसा तंज 

दरअसल एल्विश यादव के पॉडकास्ट में गेस्ट की कई चीजों को लेकर एल्विश टिप्पणी करते हैं और अपने तरीके से उस पर मजे लेते हैं। बस कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा था, प्रतीक के साथ भी। लेकिन ट्विस्ट तब आया जब आगे से प्रतीक ने भी कुछ ऐसा कह दिया कि एल्विश खुद ही रोस्ट हो गए।

एल्विश यादव ने प्रतीक को लेकर कहा कि उन्हें अगर कोई चीज बढ़ाने का मौका मिले तो वो क्या बढ़ाना चाहेंगे। अपनी हाइट या फिर अपना करियर। एल्विश के इतना पूछने पर प्रतीक ने भी उनसे कुछ इसी तरह का ही सवाल किया। प्रतीक ने कहा कि अगर आपको मौका मिले कोई चीज घटाने का तो आप क्या कम करना चाहोगे। अपनी हाइट या फिर अपने केस।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एल्विश यादव और प्रतीक सहजपाल की इस फनी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस की तरफ से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एल्विश यादव के एक्शन पर जिस तरह से प्रतीक ने रिएक्शन दिया है, कई लोग अब इंटरनेट पर उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें एल्विश और प्रतीक की ये बातचीत पूरी तरह से मजाक का हिस्सा थी।

एल्विश के इस पॉडकास्ट की थीम ही कुछ इस तरह की है, जहां सेलेब्स का मजाक बनाया जाता है। एल्विश अपने चिर-परिचित अंदाज में मेहमानों को रोस्ट करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Do Patti देख एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बोलीं- आज भी जख्म ताजा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola