---विज्ञापन---

Alt Balaji के चलते कानूनी पछड़े में फसीं Ekta Kapoor, इस मामले में दर्ज हो गई शिकायत!

Case Against Ekta Kapoor: टीवी की सोप क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर अब एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंस गई हैं। क्या है मामला, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Case Against Ekta Kapoor: मुंबई के फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एकता कपूर की वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया है। इसके बाद मुंबई की एक अदालत ने एकता कपूर के खिलाफ भारतीय सैनिकों का अपमान करने के आरोपों पर आपराधिक शिकायत की जांच करने का आदेश दिया है।

बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को पुलिस को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत एक रिपोर्ट 9 मई तक जमा करने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी और भारतीय सैनिकों के अपमान की दिशा में कार्रवाई करेगी।

---विज्ञापन---

आरोपों में जितेंद्र-शोभा कपूर भी शामिल

हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी शिकायत में सिर्फ एकता कपूर पर ही आरोप नहीं लगाया बल्कि प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और उनके माता-पिता शोभा कपूर और जितेंद्र कपूर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। यूट्यूबर के वकील अली काशिफ खान द्वारा दायर इस शिकायत में दावा किया गया है कि एकता कपूर के शो के एक एपिसोड में एक मिलिट्री ऑफिसर को अवैध यौन संबंधों में शामिल दिखाया गया। विकास पाठक ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी मई 2020 में हुई थी।

---विज्ञापन---

शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया कि ‘आरोपियों ने भारतीय सेना की यूनिफॉर्म को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ दिखाकर हमारे देश की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाई है।’ इस एपिसोड में दिखाए गए यौन कृत्यों को लेकर पाठक ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे घटिया स्तर पर गिरने वाला बताया है।

कौन हैं हिंदुस्तानी भाऊ?

सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से जाने जाने वाले विकास पाठक एक मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वो खार, मुंबई में रहते हैं और अपनी वीडियोज के लिए काफी मशहूर हैं। वो साल 2019 में बिग बॉस के सीजन 13 में भी भाग ले चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी शैली और बेबाक विचारों से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था। इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ का सोशल मीडिया पर एक बड़ा फॉलोविंग है और वो कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं।

---विज्ञापन---

हालांकि अब इस मुद्दे पर एकता कपूर का कोई रिएक्शन नहीं आया है और ना ही इस पर होने वाली कार्रवाई के बारे में कोई आगे का अपडेट आया है। एकता कपूर पहले भी ऑल्ट बालाजी पर टेलिकास्ट होने वाले कॉन्टेंट को लेकर सुर्खियों में आ गई है।

यह भी पढ़ें: Prateik Babbar ने गर्लफ्रेंड संग शादी में परिवार को क्यों नहीं बुलाया, सौतेली बहन ने अब किया रिएक्ट

First published on: Feb 16, 2025 01:41 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola