हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Drishyam 3 Box Office Prediction day 1: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई कर सकती है.

विज्ञापन
'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में किया करोड़ों का कलेक्शन (Pic Credit- YouTube Star Studios)

Drishyam 3 Box Office Prediction day 1: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. जब से फैंस के बीच इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था तभी से इस फिल्म को देखने की बेकरारी फैंस में बढ़ गई थी. अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म नें करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है. चलिए एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे प्रीडिक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.

एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में 30.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 39.37 करोड़ पहुंच गया है. वहीं एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म के 11.56 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म के 37,059 शोज बुक हो चुके हैं. वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% है. वहीं रात तक फिल्म का ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देने वाला है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर कितनी कर सकती है कमाई?

वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के पहले दिन के कलेक्शन की प्रीडिक्शन भी सामने आ गई है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार जयदीप अहलावत और अजय देवगन की ये थ्रिलर फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 से 55 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने 30 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है तो अब पहले दिन फिल्म 50 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन तो कर ही सकती है. हालांकि फिल्म का असली आंकड़ा तो 2 अक्टूबर की रात को ही पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन

विज्ञापन

‘दृशयम 3’ की स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन और जयदीप अहलावत काफी लंबे समय बाद स्क्रीन पर साथ दिखने वाले हैं. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में तब्बू, प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बता दें ‘दृश्यम 3’ इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है. इसके बाद फिल्म से जुड़ा एक भी पार्ट ऑडियंस को देखने को नहीं मिलेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola