Manish Gupta Stabbed Case: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मनीष गुप्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। बताया जाता है कि मनीष गुप्ता और उनके ड्राइवर के बीच सैलरी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है, जब मनीष गुप्ता और उनके ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद डायरेक्टर ने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया था। फिलहाल इस मामले में अभी मनीष गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, मनीष गुप्ता का ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर पिछले करीब तीन साल से उनके लिए काम कर रहा है। बताया जाता है कि उसकी सैलरी 23 हजार रुपये है। मनीष गुप्ता पर आरोप है कि वह कथित तौर पर ड्राइवर को पगार नहीं दे रहे थे। दोनों के बीच में इस बात को लेकर कई बार बहसबाजी तक हुई। पिछले महीने डायरेक्टर ने राजिबुल इस्लाम को नौकरी से निकाल दिया।
चाकू से हमला करने का आरोप
बताया जाता है कि बीते 3 जून को ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर अपनी बकाया सैलरी लेने के लिए मनीष गुप्ता के पास पहुंचा। तब डायरेक्टर ने उसे दोबारा उनके साथ काम करने के लिए कहा। जब 4 जून से ड्राइवर ने दोबारा नौकरी ज्वाइन की तब भी उसे बकाया सैलरी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, 5 जून को मुंबई के वर्सोवा स्थित मनीष गुप्ता के ऑफिस में रात करीब 8:30 बजे ड्राइवर से उनकी बहस हुई। इस दौरान मनीष ने गुस्से में कथित तौर पर चाकू से राजिबुल इस्लाम पर जानलेवा हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 में Bobby Deol की सरप्राइज एंट्री, A और B में किलर कौन? हो गया खुलासा!
मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
उधर, ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर मनीष गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने मनीष के खिलाफ IPC की धारा 118(2), 115(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उन्हें अरेस्ट नहीं किया है।
मनीष गुप्ता ने आरोपों को बताया झूठा
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जब मनीष गुप्ता से संपर्क किया तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर मनीष गुप्ता के वकील दिनेश तिवारी ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि ये सिर्फ पैसे कमाने का एक तरीका है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
13 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines