हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dipika Kakar Ibrahim ने बीच में ही छोड़ा Celebrity MasterChef, करीबी ने कर दिया कन्फर्म

Dipika Kakar Ibrahim Leaves Celebrity Masterchef: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ बीच में ही छोड़ दिया है। अब को कंटेस्टेंट ने इस खबर पर मुहर भी लगा दी है।

विज्ञापन
Dipika Kakar Ibrahim

Dipika Kakar Ibrahim Leaves Celebrity Masterchef: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 12’ की विजेता दीपिका कक्कड़ हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो से अलविदा ले चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ की ये वापसी छोटे पर्दे पर एक लंबे वक्त के बाद हुई थी, लेकिन अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं, जिससे उनके फैंस को भारी निराशा हुई है। दीपिका के शो से जाने की खबर पर अब मुहर लग गई है। शो से दीपिका के जाने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

उषा ताई ने लगाई मुहर 

इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में उषा नाडरेकर ने दीपिका के शो छोड़ने की खबर पर मुहर लगा दी है। उषा ताई ने कहा है कि बीच में वो अपने कंधे के दर्द की वजह से एक चैलेंज में गायब रही थी। उसके बाद उसे लगा कि अब शायद सब सही हो जाएगा। लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ और लगातार बढ़ता गया। अब दीपिका ने फैसला किया कि वो आगे शो नहीं करेगी। दीपिका ने इसी वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया है।

आपको बता दें दीपिका कक्कड़ ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के होली स्पेशल एपिसोड से गायब थीं, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुछ तो गड़बड़ है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दीपिका ने अपनी सेहत को देखते हुए शो छोड़ने का फैसला लिया है। एक करीबी सूत्र के हवाले से ये जानकारी मिली थी कि दीपिका को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण ये कदम उठाना पड़ा। अब इसको उन्हीं की को-कंटेस्टेंट ने भी कन्फर्म कर दिया है।

विज्ञापन

दीपिका के पति शोएब का रिएक्शन

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने पहले अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका को हाथ में काफी दर्द हो रहा था। वो हाथ में चोट का शिकार हो गई थीं और इलाज के दौरान पता चला कि ये दर्द पुरानी चोट के कारण है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी, जिससे उनका काम पर लौट पाना मुश्किल हो गया। शोएब ने ये भी कहा था कि दीपिका इस दौरान शो की शूटिंग जारी रखने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अब उन्हें स्वास्थ्य की स्थिति के कारण इसे छोड़ने का फैसला लेना पड़ा है।

चंदन-अभिजीत हो चुके बाहर

दीपिका के शो छोड़ने के बीच ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के दूसरे कंटेस्टेंट्स की बात करें तो हाल ही में चंदन प्रभाकर का एलिमिनेशन हुआ था। इसके बाद आयशा जुल्का को वाइल्डकार्ड के रूप में शो में एंट्री मिली थी। वहीं अभिजीत सावंत भी शो से बाहर हो गए। अब इस शो में तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, कबिता सिंह, फैसल शेख जैसे सितारे बाकी कंटेस्टेंट्स के रूप में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chhaava BO Collection: विक्की की फिल्म ने ध्वस्त किए कई और रिकॉर्ड्स, 200 करोड़ क्लब में कर डाली एंट्री

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola