Dipika Kakkar Fall Down Video: डेली सोप ‘ससुराल सिमर का’ (Sasural Simar Ka) से घर घर में एक लोकप्रिय नाम बन चुकीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्हें पति शोएब इब्राहिम के साथ दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शिरकत करते हुए देखा गया, जहां वो एक हादसे का शिकार होते-होते बचीं। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम के लिए दीपिका और शोएब ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहना और पैप के लिए स्माइल करते हुए पोज दिए। यहीं एक छोटी सी घटना हुई जब एक्ट्रेस का पैर का मुड़ा और वो गिरते गिरते बचीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल (Dipika Kakkar Viral Video) हो रहा है।
गिरते-गिरते बचीं दीपिका कक्कड़
समारोह से सामने आए एक वीडियो में दीपिका को अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने खुद को तुरंत संभाल लिया। उसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स भी तुरंत हड़बड़ा जाता है और उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ता है। इस पर एक्ट्रेस ने उसे जो रिएक्शन दिया वो नेटिजेंस को पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। यूजर्स का कहना है कि यह व्यक्ति बस उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ा था और ये एक बिल्कुल ईमानदार इशारा था।
यह भी पढ़ें- Alia Ranbir Daughter Name: आलिया की बेटी के नाम से उठा पर्दा, जानें इसका अर्थ
दीपिका को नेटिजेंस ने सुनाई खरी-खोटी
वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘ये कैसा बर्ताव था?’, दूसरे ने लिखा, ‘गिर जाती तो ही अच्छा होता’, तो एक और ने लिखा, ‘किस बात का घमंड है वो बस बचाने की कोशिश तो कर रहा था।’ दीपिका पिछले कुछ महीनों से अपनी ननद सबा इब्राहिम की शादी में व्यस्त थीं। उन्होंने सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए सभी आउटफिट डिजाइन किए। चूंकि शोएब ज्यादातर अपने टीवी शो, ‘अजूनी’ की शूटिंग में व्यस्त थे, इसलिए दीपिका ने शादी की सभी तैयारियों का जिम्मा लिया और समारोहों के दौरान हर चीज को पूरा किया।
सबा और उनके पति खालिद नियाज के लिए दीपिका और शोएब ने मुंबई में एक खास रिसेप्शन भी आयोजित किया था। इसमें गौहर खान, उनके पति ज़ैद दरबार, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी, आयुषी खुराना, शगुफ्ता अली, जया ओझा और जयति भाटिया सहित उद्योग में लोकप्रिय नामों को शामिल होते देखा गया।
दीपिका को हाल ही में दुबई में एक पुरस्कार समारोह में ‘वीमेन ऑफ पावर’ और ‘वीमेन ऑफ सबस्टेंस’ कैटेगरी में सम्मानित किया गया था। पुरस्कार पाकर अभिनेत्री वास्तव में खुश थीं। इस अवॉर्ड सेरेमनी के लिए, दीपिका ने काले और सफेद का आउटफिट चुना।
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 mins agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 hr ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
2 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
22 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines