विवाद में बदली फिल्म की शूटिंग, पटियाला में दिलजीत की मूवी पर क्यों हुआ बवाल?

Diljit Dosanjh: मशहूर एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. दिलजीत की फिल्म की शूटिंग के दौरान बवाल हो गया. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh. image credit- social media

विज्ञापन

Diljit Dosanjh: मशहूर एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सिंगर की चर्चा होती रहती है. इस बीच अब बीते कुछ दिनों से अभिनेता पटियाला में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान बवाल हो गया और ये शूटिंग विवाद में बदल गई. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

क्या है मामला?

दरअसल, इस पूरे मामले की बात करें तो दिलजीत दोसांझ इम्तियाज अली के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो पंजाब के पटियाला शहर में हो रही है, लेकिन शूटिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई. आज यानी 9 दिसंबर को किला चौक इलाके में दिलजीत की फिल्म की शूटिंग की जा रही थी, जहां पर माहौल बिगड़ गया.

विज्ञापन

अचानक हुआ विवाद

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का एक जरूरी सीन किला चौक इलाके में शूट किया जा रहा था और शूटिंग बेहद नॉर्मल शुरू हुई थी, लेकिन अचानक उस समय विवाद हो गया, जब भीड़ एकदम से बेकाबू हो गई और मौके पर तनाव हो गया. इतना ही नहीं बल्कि हालात बिगड़ते देख पुलिस को बीच में आना पड़ा और मामले को शांत कराया.

क्यों हुआ बवाल?

बता दें कि फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम ने आसपास की दुकानों के बाहर उर्दू में लिखे बोर्ड लगाए थे. फिल्म का सेट जब तैयार किया जा रहा था, तो इस दौरान पूरे इलाके को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था. इसके बाद जब वहां के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए गए, तो मौजूद सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया.

पुलिस ने शांत कराया मामला

इसी बात से नाराज दुकानदारों ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला बढ़ गया. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, तो माहौल और भी खराब हो गया. मामले को बढ़ता देख किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और शूटिंग को फिर से शुरू कराया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ