बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी ने अपना करियर एक मॉडल के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में कदम रखा। हाल ही में एक इंटरव्यू में डायना ने बताया कि डायरेक्टर इम्तियाज अली ने पहले उन्हें फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका दिया था, लेकिन कुछ हफ्तों की तैयारी के बाद उन्होंने डायना को फिल्म से हटा दिया।
डायना पेंटी ने क्या कहा?
डायना ने बताया कि जब मैं न्यूयॉर्क में मॉडलिंग कर रही थी, तभी मेरी एजेंसी ने कॉल किया और बताया कि इम्तियाज अली अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ के लिए एक नई लड़की की तलाश कर रहे हैं और मुझे उनसे मिलना चाहिए। उस समय फिल्मों का ख्याल मेरे दिमाग में कभी नहीं आया था। मैंने कभी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली थी और मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं एक्ट्रेस बन सकती हूं। फिर भी मैं इंडिया वापस आई और उनसे मिलने गई। पहली मुलाकात में लगा कि वो बहुत अच्छे इंसान हैं।
डायना ने बताया कि इम्तियाज अली से मिलकर वो काफी कंफर्टेबल फील कर रही थीं। जब उन्होंने किरदार और लुक टेस्ट की बात की, तो डायना ने साफ कहा कि उन्हें एक्टिंग का अनुभव नहीं है और पता नहीं वो किरदार निभा पाएंगी या नहीं। फिर भी इम्तियाज ने उन्हें कहा कि कुछ हफ्तों की वर्कशॉप करें और फिर वो फैसला लेंगे।
इम्तियाज अली ने क्यों डायना को फिल्म से बाहर कर दिया?
डायना ने आगे बताया, “करीब 2-3 हफ्ते की वर्कशॉप के बाद इम्तियाज ने कहा, ‘मैंने देखा कि तुमने काफी प्रोग्रेस की है, लेकिन मुझे लगता है कि तुम अभी इस किरदार के लिए तैयार नहीं हो। शायद यह तुम्हारे लिए थोड़ा जल्दी है।’ फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली थी, इसलिए उन्होंने मुझे नहीं लिया। मुझे भी उस समय थोड़ा सुकून मिला, क्योंकि मुझे खुद भी कॉन्फिडेंस नहीं था। इसके बाद मैं फिर न्यूयॉर्क लौट गई और मॉडलिंग शुरू कर दी।”
डायना ने बताया कि करीब एक साल बाद उन्हें कॉल आया कि प्रोड्यूसर दिनेश विजान एक नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। बाद में डायना को पता चला कि फिल्म ‘कॉकटेल’ की स्क्रिप्ट इम्तियाज अली ने ही लिखी थी और उन्होंने डायना को याद रखते हुए मीरा के रोल के लिए सजेस्ट किया था। डायना ने ऑडिशन दिया और सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही उन्हें कन्फर्मेशन मिल गया कि उन्हें फिल्म मिल गई है।
रॉकस्टार में लीड रोल आखिरकार नरगिस फाखरी को मिला। ‘कॉकटेल’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था। इसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और दुनियाभर में ₹121.78 करोड़ का बिजनेस किया।
डायना पेंटी के काम
फिलहाल डायना पेंटी ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ फिल्म में नजर आ रही हैं। यह फिल्म रवि छाबड़िया ने डायरेक्ट की है, जो उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, बोमन ईरानी, चंकी पांडे और बनीता संधू भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म इस समय ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं शादीशुदा…’, Diana Penty ने बॉयफ्रेंड हर्ष सागर संग 12 साल के लिव-इन रिलेशनशिप पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
34 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
8 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines