Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों पर छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. 23वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को भी पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड के साथ-साथ ‘धुरंधर’ ने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ को भी धूल चटा दी है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन 20.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 38.48% रही. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 668 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में रणवीर सिंह की फिल्म ने 1026.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इन आंकड़ों के हिसाब से ‘धुरंधर’ इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें: Battle Of Galwan के सेट पर क्या लेट आते थे Salman Khan? चित्रांगदा सिंह ने बताया सच
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कमाई
कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 3 दिनों में 18.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने 25.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Y+ सिक्योरिटी के बीच साइकिलिंग करते दिखें Salman Khan, भाईजान के बर्थडे पर फिटनेस देख इम्प्रेस हुए फैंस
‘अवतार: फायर एंड एश’ ने कितनी की कमाई?
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. 9वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की. अब तक फिल्म ने भारत में 126.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 5500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. भारत में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है. ‘धुरंधर’ ने फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
36 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines