हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dhurandhar 2 Trailer: कब और कितने बजे रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने दिया अपडेट

Dhurandhar 2 Trailer Release: ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर नया अपडेट सामने आया है. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रेलर के रिलीज डेट और टाइम की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर ये पोस्टर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
'धुरंधर 2' के ट्रेलर पर आया अपडेट

Dhurandhar 2 Trailer Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट सामने आया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर का हर किसी को इंतजार है. अब फाइनली रणवीर सिंह ने नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर पर अपडेट जारी किया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट में एक्टर ने डेट और टाइम के बारे में भी बताया है. रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. चलिए आपको भी बताते हैं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ कब और किस टाइम रिलीज होने वाला है?

नया पोस्टर किया जारी

‘धुरंधर’ की रिलीज के टाइम पर ही मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की अनाउंसमेंट कर दी थी. इसके बाद से ही ऑडियंस के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं अब रणवीर सिंह ने नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर पर भी अपडेट शेयर किया है. पोस्टर में दी हुई जानकारी के अनुसार फिल्म का ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा. अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: कभी दिवालिया होने की कगार पर था ये एक्टर, घर-ऑफिस तक रखने पड़े गिरवी; आज एक फिल्म के लिए लेता है करोड़ों!

विज्ञापन

कब रिलीज होगा फिल्म का पोस्टर?

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा. फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.’ सोशल मीडिया पर भी अब फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं बता दें फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: ‘उसका रोज का है…’, भाई ने किया Anurag Dobhal का पर्दाफाश! बीवी को पीटने के लगाए आरोप

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ के साथ नहीं है क्लैश

बता दें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ पहले यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने जा रही थी. लेकिन अब यश ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है. अब ये फिल्म 19 मार्च के बजाए 4 जून को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की टीम ने ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रही वॉर के कारण लिया है. अब ‘धुरंधर 2’ का क्लैश किसी और मूवी के साथ नहीं है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola