Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Viral Video: Dhurandhar 2 देखते-देखते भिड़ गए फैंस, थिएटर बना अखाड़ा; चले लात-घूंसे

Dhurandhar 2 Fans Fight Video Viral: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'धुरंधर 2' देखते हुए फैंस आपस में ही भिड़ गए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 27, 2026 08:30
Dhurandhar 2 Fans Fight Video Viral
'धुरंधर 2' देखते हुए आपस में भिड़े फैंस

Dhurandhar 2 Fans Fight Video Viral: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. ऑडियंस में फिल्म का क्रेज अलग लेवल पर देखने को मिल रहा है. फिल्म के एक्शन सीन्स को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच हाल ही में थिएटर से एक वीडियो सामने आ रहा है, इस वीडियो में ‘धुरंधर 2’ देखते हुए फैंस आपस में भिड़ गए और थिएटर को ही अखाड़ा बना लिया. फैंस के बीच जमकर लात-घूंसे चले. अब इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

थिएटर में ही हुई मारपीट

‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ फैंस कुर्सी पर बैठे-बैठे ही आपस में भिड़ गए. बात यहां तक नहीं खत्म हुई, मामला तब बढ़ गया जब ये फैंस थिएटर में कुर्सी से उठ गए और खड़े होकर एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे. इस दौरान थिएटर में भी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. कुछ लोग थिएटर छोड़कर वापस बाहर चले गए तो वहीं कुछ लोगों ने लड़ाई शांत कराने की भी कोशिश की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 8 दिनों में Dhurandhar The Revenge ने 8 बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियो तेजी से हुआ वायरल

रणवीर सिंह जहां स्क्रीन पर जसकीरत सिंह रंगी बनकर अपनी फैमिली का बदला लेते दिखाई दिए तो वहीं थिएटर में उनके फैंस के बीच भी एक्शन सीन्स जबरदस्त तरीके से दिखाई दिए. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं और लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने खुद बताई फिल्म Sitaare Zameen Par की OTT रिलीज डेट, बोले- ‘मैं हमेशा OTT रिलीज…’

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 8 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके साथ ही फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है.

First published on: Mar 27, 2026 08:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.