Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने पेड-प्रीव्यू में किया धमाका, ओपनिंग डे प्रीडिक्शन में इन 5 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' आज यानी 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. फिल्म ने बीते दिन हुए पेड-प्रीव्यू में धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं ओपनिंग डे प्रीडिक्शन में 5 फिल्मों को धूल चटा दी है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 19, 2026 07:03
Dhurandhar 2 Box Office Collection
ओपनिंग डे प्रीडिक्शन में 'धुरंधर 2' ने 5 फिल्मों को चटाई धूल

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. बीते दिन फिल्म का पेड-प्रीव्यू शो हुए, जिनमें फिल्म ने धमाका कर दिया. इन शोज में ‘धुरंधर 2’ ने धमाकेदार कमाई की. वहीं आज यानी 19 मार्च को फिल्म दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. ओपनिंग डे के प्रीडिक्शन में रणवीर सिंह की फिल्म ने 5 बड़ी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाने को तैयार है. चलिए आपको भी बताते हैं पेड-प्रीव्यू शोज में ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की, साथ ही ये भी जानते हैं कि फर्स्ट डे प्रीडिक्शन में फिल्म कितनी कमाई करने वाली है?

पेड-प्रीव्यू में कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पेड-प्रीव्यू शोज में ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ की कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 46.7% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के 12,292 शोज रहे. पेड-प्रीव्यू में ही धमाकेदार कमाई कर फिल्म ने ये साबित कर दिखाया है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है. बता दें पेड-प्रीव्यू शोज बीते दिन शाम 5 बजे से शुरू हुए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: [LIVE] Dhurandhar 2 Movie Release Updates: 5 भाषाओं में रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’, मूवी रनटाइम से कास्ट तक जानें सब कुछ

‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे प्रीडिक्शन

वहीं ‘धुरंधर 2’ आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में फिल्म ने भारत में अब तक 47.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस फिल्म का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 125-150 करोड़ की कमाई करेगी. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है. वहीं पहले वीक में ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: सालों बाद ऐसी हाइप, पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग में बवाल… आदित्य धर की फिल्म बनाएगी नए रिकॉर्ड्स, पढ़ें रिव्यू

इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे प्रीडिक्शन में इस फिल्म ने 5 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें ‘एनिमल’, ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’, ‘कल्की 2898AD’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. पहले दिन भारत में ‘एनिमल’ ने 63.8 करोड़, ‘पठान’ ने 57 करोड़, ‘बाहुबली 2’ ने 121 करोड़, ‘कल्की 2898 AD’ ने 114 करोड़ और ‘धुरंधर’ ने 52.71 करोड़ की ही कमाई की थी.

First published on: Mar 19, 2026 07:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.