Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 BO Collection: 8 दिनों में Dhurandhar The Revenge ने 8 बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके सबको चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन कितना है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 27, 2026 06:39
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 8 दिनों में फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. जब से फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर फैंस को भी रणवीर सिंह की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर के काम की जमकर तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 49.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.4% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 19,493 रहे. इंडियन नेट कलेक्शन में फिल्म ने 674.17 करोड़ और इंडियन ग्रॉस कलेक्शन में 805.32 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 1,067.24 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह या रणबीर कपूर… कौन है बेस्ट? Dhurandhar 2 के बाद 2 हिस्सों में बंटे फैंस

‘धुरंधर 2’ ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों में 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें ‘एनिमल’, ‘पठान’, ‘छावा’, ‘धुरंधर’, ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘पद्मावत’, ‘कांतारा’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘एनिमल’ ने 915 करोड़, ‘पठान’ ने 1,055 करोड़, ‘छावा’ ने 800 करोड़, ‘धुरंधर’ ने 1,000 करोड़, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 852, ‘कांतारा’ ने 450 करोड़, ‘पद्मावत’ ने 585 करोड़ और ‘कुली’ ने 675 करोड़ का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म

‘धुरंधर 2’ में कौन-कौन?

बता दें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने कमाल की एक्टिंग की है. इनके साथ ही फिल्म के छोटे किरदारों ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता. ये ही वजह है कि आज ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

First published on: Mar 27, 2026 06:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.