---विज्ञापन---

बालों में फूंक मारती नजर आईं धनश्री वर्मा, कर्ली हेयरस्टाइल पर दिल हार बैठे फैंस

Dhanashree Verma: धनश्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक शेयर किया। जिसमें वे कर्ली हेयर में नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा अपने डांस और लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। धनश्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक शेयर किया। जिसमें वे कर्ली हेयर में नजर आ रही हैं। धनश्री ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- कर्ल्स एंड कॉन्फिडेंस। फोटोज के बीच में उन्होंने बूमरैंग भी शेयर किया। इसमें से एक में वे इतराकर बालों में फूंक मारती दिख रही हैं।

फैंस के बीच बन गई चर्चा

धनश्री का ये न्यू लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस पोस्ट को युजवेंद्र चहल समेत 62 हजार से ज्यादा लोगों ने घंटेभर में लाइक किया है। एक्टर और वीजे रमोना ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- लुक्स अमेजिंग। वहीं एक यूजर ने लिखा- हर बार की तरह इस बार भी शानदार दिख रही हो।

---विज्ञापन---

दिखाया डांस का जलवा

एक दिन पहले ही धनश्री ने अपने डांस का जलवा दिखाया था। उन्होंने गणपथ फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग ‘हम आए हैं…’ पर अपनी अदाएं दिखाईं। धनश्री के इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनके डांस वीडियो पर जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी फायर के इमोजी बनाकर रिएक्ट किया। धनश्री के इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

---विज्ञापन---

उनके फोटोज और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। चहल और धनश्री की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले खबरें आईं थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि ये सिर्फ अफवाह निकलीं। कपल के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग है और वे कई बार एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चहल की पत्नी धनश्री ने धमाकेदार डांस से लगाई आग, नेहा कक्कड़ ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो

First published on: Oct 25, 2023 06:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola