चहल की पत्नी धनश्री ने धमाकेदार डांस से लगाई आग, नेहा कक्कड़ ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो

Dhanashree Verma New Dance Video: धनश्री वर्मा ने अब एक बार फिर अपने जोरदार डांस से सोशल मीडिया पर आग लगाई है।

Dhanashree Verma New Dance on ganapath film Hum Aaye Hain Neha Kakkar React Watch Video

Dhanashree Verma New Dance on ganapath film Hum Aaye Hain Neha Kakkar React Watch Video

Dhanashree Verma New Dance Video: युजवेंद्र चहल की पत्नी और कॉरियोग्राफर धनश्री वर्मा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फेमस हैं। उनका धमाकेदार डांस देखते ही देखते वायरल हो जाता है। धनश्री ने अब एक बार फिर अपने जोरदार डांस से आग लगाई है। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ब्लैक आउटफिट्स और रेड कलर की कैप लगाए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

हम आए हैं पर जमकर थिरकाए कदम

धनश्री ने गणपथ फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग ‘हम आए हैं…’ पर जमकर कदम थिरकाए। इस दौरान उनके डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते ही धनश्री के इस वीडियो को 6.5 लाख लोग देख चुके हैं। फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। धनश्री के डांस वीडियो ने जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ को भी फैन बना दिया। उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर के इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया।

विज्ञापन

इससे पहले भी धनश्री के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। फैंस उनके लुक्स और डांस के दीवाने हैं। बता दें कि युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। धनश्री वर्मा ने चहल को एशिया कप में न चुने जाने पर रिएक्ट किया था।

विज्ञापन

हालांकि उसके बाद चहल ने बयान देकर कहा था कि टीम सिलेक्शन उनके हाथ में नहीं है। मैं ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। बताते चलें कि चहल और धनश्री ने करीब 3 साल पहले शादी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ