Devoleena Bhattacharjee First Eid Look: आज 22 अप्रैल को हर तरफ लोग ईद की खुशियां मनाने और बांटने में लगे हुए हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक तमाम स्टार्स आज के दिन फैंस से लेकर फैमिली तक को ईद विश कर रहे हैं। आज सोशल मीडिया स्टार्स के ईद लुक और मुबारकबाद से ही भरा हुआ है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल है।
देवोलीना भट्टाचार्जी की पहली ईद (Devoleena Bhattacharjee First Eid Look)
‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhaana Saathiya) से फेम पाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को भला कौन नहीं जानता। महज एक सीरियल के जरिए उन्होंने अच्छी खासी पहचान बना ली थी। टीवी सीरियल के साथ ही साथ एक्ट्रेस को रियालिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरीं। आज वहीं देवोलीना ईद सेलिब्रेट कर रही हैं। यह ईद उनके लिए बेहद ही खास है क्योकि शादी के बाद ये उनकी पहली ईद है। इस मौके को खास बनाते हुए उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपना ईद लुक शेयर किया है उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी है।
शेयर किया ईद का प्लान
ईद लुक में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ईद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्रीन और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। चांद स्टाइल रिंग, हैवी ज्वैलरी और पासा में वे एकदम परफेक्ट लग रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने अपनी पहली ईद को लेकर बात की है। उन्होंने अपने ईद सेलिब्रेशन का प्लान शेयर करते हुए कहा, “मेरे हसबैंड से पहले वह कई सालों तक मेरे दोस्त रहे हैं। मैंने रोजा के दौरान और ईद सेलिब्रेशन में काफी मदद की है लेकिन जब हम ऑफिशियली एक साथ हैं तो एक पत्नी के रूप में मैं अपना बेस्ट दूंगी।”
पिछले साल की थी कोर्ट मैरिज
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने पिछले साल शानवाज शेख के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उनकी शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के बाद उन्होंने एक-एक करके अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines