Deepika Ranveer Anniversary: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ को चार साल पूरे हो गए हैं। इस जोड़ी ने 14 नंवबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में आलीशान शादी की।
वहीं शादी की चौथी सालगिरह पर रणवीर ने अपनी पत्नी के बिजी शेड्यूल के बीच उन्हें एक सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने अपनी लव ऑफ वाइफ के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे देख हर कोई उनके जैसे पार्टनर की कामना कर रहा है।
दरअसल, दीपिका का शेड्यूल इन दिनों काफी व्यस्त है और यही वजह है कि वो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर भी काम करती रहीं। लेकिन रणवीर सिंह के होते हुए ये खास दिन फीका कैसे हो सकता था। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी सरप्राइज देने की ठानी।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: अर्चना गौतम की दोबारा एंट्री पर उमर रियाज ने उठाए सवाल, मेकर्स पर लगाया ये आरोप
ऐसे दिया सरप्राइज
रणवीर सिंह को आम दिनों पर भी एक मौका नहीं छोड़ते अपनी लेडी लव को स्पेशल फील करवाने का। उन्होंने अपनी एनिवर्सरी पर वाइफी फूल और चॉकलेट्स के साथ सरप्राइज दिया।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी, जिसमें वो दीपिका को ऑफिस के अंदर एक मीटिंग में व्यस्त देखा जा सकता है।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ‘जब वो अपनी सालगिरह पर भी काम में व्यस्त हो तो आप उनके दफ्तर में उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं .. Ps: फूलों और चॉकलेट की शक्ति को कभी कम मत समझो। हीरे की आवश्यकता नहीं है हाहाहा, नोट कर लें और बाद में मुझे धन्यवाद बाद में दें”
कहां कब हुई थी इनकी शादी
दोनों की मुलाकात साल 2012 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी और यहीं से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती चली गई। रणवीर और दीपिका ने छह सालों तक एक दूसरे को डेट किया और 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Sajid Khan ने कैप्टन बन खुद ही तोड़ा घर का ये नियम, भड़के फैंस ने लगाई मेकर्स की क्लास
हर गुजरते साल के साथ इनका बंधन और मजबूत होता जा रहा है। हाल ही में ऐसी अफवाह भी उड़ी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन दोनों ने अपने प्यार और पागलपन के जरिए इन अफवाहों को झूठा साबित कर दिया। दोनों ने एक साथ 4 फिल्मों -‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ’83’ में काम किया और सभी में इनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
47 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
51 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
53 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines