Bigg Boss 16: अर्चना गौतम की दोबारा एंट्री पर उमर रियाज ने उठाए सवाल, मेकर्स पर लगाया ये आरोप

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम की दोबारा एंट्री पर उमर रियाज ने उठाए सवाल, मेकर्स पर लगाया ये आरोप

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम की दोबारा एंट्री पर उमर रियाज ने उठाए सवाल, मेकर्स पर लगाया ये आरोप

मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय शो होने के साथ-साथ कॉन्ट्रोवर्शियल शो भी है। आए दिन इस घर में नए नए मुद्दों को लेकर घमासान देखने को मिलते हैं, जिसका असर केवल घर के अंदर ही नहीं घर के बाहर भी खूब होता है। ट्विटर पर लोग दो गुटों में बंट जाते हैं और हर कोई इसपर अपनी राय देने में जुट जाता है।

हाल ही में कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) को हिंसा के कारण बिग बॉस ने घर से बेघर कर दिया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदलते हुए उन्हें घर में वापस बुला लिया। वहीं अर्चना को घर में दोबारा एंट्री मिलने के बाद अब शो में एक नया मोड़ आ गया है।

इसलिए हुई थीं शो से बाहर

प्रतिभागी अर्चना गौतम और बिग बॉस मराठी 2 के विजेता शिव ठाकरे के बीच काफी गहमा गहमी हो गई थी, जिसके बाद अर्चना ने उनका गला घोंटने की कोशिश की। इस हरकत के बाद मेकर्स ने अर्चना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि, अब उन्हें शो में दोबारा एंट्री मिल गई है।

वहीं हिंसा के बावजूद रियलिटी शो में अर्चना की वापसी ने ट्विटर पर कई दर्शकों को परेशान कर दिया और उन्हें पिछले सीजन में उमर रियाज को घर से निकाले जाने के किस्सा याद आ गया है। वहीं अब खुद उमर रियाज ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।

https://www.instagram.com/reel/Ck5f_egjPvs/?utm_source=ig_web_copy_link

उमर रियाज ने लगाया पक्षपात का आरोप

उमर रियाज (Umar Riaz reacts on Archana’s re-entry ने ट्वीट कर बिग बॉस के नियमों पर सवाल उठाया और लिखा, “तो अर्चना को कथित हिंसा के लिए बेदखल होने के बाद घर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई, लेकिन मेरे लिए नियम अलग क्यों थे? मुझे पूल में धकेल दिया गया। कोई कार्रवाई नहीं! मुझे उस काम में धकेला गया जिसके लिए मैंने बदला लिया लेकिन सारा दोष मुझ पर मढ़ दिया गया। यह पक्षपात क्यों? @ColorsTV #biggboss16।”

बता दें, उमर रियाज आसिम रियाज के भाई हैं, जो बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट थे। इस बीच, बिग बॉस के चल रहे सीज़न में, अर्चना की एंट्री का कुछ प्रतिभागियों ने स्वागत नहीं किया और उनमें साजिद खान भी शामिल थे। साजिद अर्चना की वापसी के खिलाफ थे क्योंकि वह शिव के समर्थन में खड़े थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ