हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किस पर गए Dua के लुक्स? सोशल मीडिया पर 2 हिस्सों में बंटे फैंस

Deepika Padukone Daughter Dua: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. यूजर्स दुआ के लुक्स को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से कंपेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Deepika Padukone Daughter Dua: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी नन्हीं परी दुआ का चेहरा रिवील कर दिया है. दीपिका-रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके पर फोटो शेयर की. फोटो शेयर करते ही दुआ की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना हो गया. सोशल मीडिया पर अब दीपवीर के फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं. जहां कुछ लोग दुआ के लुक्स को रणवीर सिंह से कंपेयर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग दीपिका पादुकोण से कंपेयर कर रहे हैं. दीपिका की बचपन की फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें दुआ की झलक दिखाई दे रही है.

वहीं दीपिका और रणवीर ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें दुआ ने दीपिका से ट्विनिंग की हुई है. रेड कलर के सब्यसाची आउटफिट में दोनों मम्मी और बेटी बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं. दुआ के चेहरे में रणवीर और दीपिका की झलक दिखाई दे रही है. बता दें दुआ का जन्म साल 2024 में 8 सितंबर को हुआ था. इसके बाद से अब दिवाली पर कपल ने बेटी दुआ की फोटो फैंस के बीच रिवील की है. वहीं इसके साथ ही बता दें दीपिका और रणवीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola