मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘कटपुतली’ (Cuttputlli Teaser) का टीजर जारी कर सरप्राइज दिया है। फिल्म का टीजर करते हुए अक्षय (Akshay Kumar upcoming movie Cuttputlli) ने बताया कि कल इसका ट्रेलर जारी होने जा रहा है।
टीज़र देखकर मालूम पड़ रहा है कि वो फिल्म सीरियल किलर के शिकार के बारे में है। इस क्राइम थ्रिलर के टीजर की बात करें तो, इसमें अक्षय के कई स्टिल्स देखने को मिल रहे हैं, जिसमें वो एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
टीजर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ एक मिशन पर हैं और इसी को पूरा करने के लिए वो एक अलग रणनीति अपनाते हैं। मेकर्स शनिवार को ‘कटपुतली’ के ट्रेलर को जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘ये खेल पावर का नहीं, माइंड का है और इस माइंड गेम में आप और मैं… सब #कटपुतली हैं। @DisneyPlusHS, 2 सितंबर को आ रहा है। ट्रेलर कल आउट होगा।”
बता दें, ये फिल्म जैकी भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसमें अक्षय को एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखाया गया है। इससे पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘सूर्यवंशी’ में पुलिसकर्मी की भूमिका निभा चुके हैं।
वहीं फैंस अक्षय की इस टीजर को देखने के बाद दंग हैं कि उन्होंने इतने कम समय में एक और फिल्म पूरी कर ली है। एक्टर ने टीजर से पहले ‘कटपुतली’ से जुड़ा ना तो कोई अनाउंसमेंट किया था और ना ही कोई पोस्टर जारी किया। ऐसे में सीधा फिल्म का टीजर ड्रॉप करना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। अक्षय की हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें तो, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, अतरंगी रे और रक्षा बंधन जैसी फिल्मों को हाल के महीने में जारी किया गया था। इसे देखते हुए एक यूजर ने लिखा, “क्या यह आदमी कभी ब्रेक लेता है।”
अक्षय जल्द ही जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा के साथ ‘राम सेतु’ में दिखाई देंगे, जो 2022 की दिवाली के अवसर पर रिलीज होने वाली है। वहीं ‘कटपुतली’ की बात करें तो, ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर 2 सितंबर को स्ट्रीम होगी।
संबंधित खबरें
Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
15 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
44 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
14 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines