Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Criminal Justice Season 4 देखकर क्यों भड़के फैंस? JioHotstar से की शिकायत

Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी की सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' रिलीज हो गई है। हालांकि, पंकज त्रिपाठी के फैंस इस बार काफी मायूस हैं और उनका गुस्सा JioHotstar पर निकल रहा है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: May 29, 2025 11:12
Criminal Justice Season 4
Criminal Justice Season 4

Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। इस सीरीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जब भी ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज आती है, तो पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग और कोर्ट में दिए उनके तर्क फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस बार पंकज त्रिपाठी यानी वकील माधव मिश्रा एक कॉम्प्लिकेटेड मर्डर केस सुलझाने आए हैं। जब ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो फैंस काफी एक्साइटेड थे।

‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ देख निराश हुए फैंस

हालांकि, इस सीरीज के रिलीज होते ही लोगों की एक्साइटमेंट उनकी डिसअपॉइंटमेंट में बदल गई है। अब फैंस ये सीरीज देखकर काफी निराश हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। आखिर लोग ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ देखकर क्यों भड़के हुए हैं? क्या उन्हें इस सीरीज की कहानी पसंद नहीं आई, या मामला कुछ और है? चलिए जानते हैं कि लोगों के निराश होने का आखिर असली कारण है क्या?

---विज्ञापन---

सिर्फ 3 एपिसोड रिलीज होने पर फैंस नाराज

दरअसल, फैंस को इस बात से समस्या है कि JioHotstar पर इस पॉपुलर सीरीज के सिर्फ 3 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। लोग ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के नए सीजन को देखने बैठे तो कहानी आधी ही दिखी, ऐसे में उनका सारा मजा किरकिरा हो गया। अब एक X यूजर ने लिखा, ‘यह बेहद निराशाजनक है कि सिर्फ 3 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। आप हमेशा दर्शकों, खासकर पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए चीजें मुश्किल क्यों बनाते हैं? आपने क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 के साथ भी ऐसा ही किया था। आप ऐसा क्यों करते रहते हैं? आपके साथ क्या गलत है? क्या सीजन 4 पूरी तरह से तैयार नहीं है?’

यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: Virat Kohli का Anushka Sharma संग क्यूट वीडियो वायरल, Sidhu Moose Wala की पुण्यतिथि पर मां हुईं भावुक

JioHotstar से की शिकायत

एक ने लिखा, ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड JioHotstar? निराशा।’ कोई बोला, ‘ये बहुत अनॉइंग है कि क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड ही जारी किए गए हैं, JioHotstar की ये प्रैक्टिस बिंज-वॉच एक्सपीरियंस के मजे को खत्म कर देगी, प्लीज एक साथ सारे एपिसोड रिलीज करें।’ वहीं, एक फैन ने लिखा, ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड रिलीज हुए हैं। मैं एक्साइटेड था, लेकिन अब जब सारे एपिसोड आ जाएंगे तभी देखेंगे।’

First published on: May 29, 2025 11:11 AM

संबंधित खबरें