Coolie Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ 14 अगस्त को दस्तक देने के लिए तैयार है। जब से मेकर्स ने इस मूवी का ट्रेलर जारी किया है तभी से मूवी का काफी बज बना हुआ है। ये एक्शन मूवी कमाई के मामले में इस साल रिलीज होने वाली बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। पहले दिन की प्रीडिक्शन के आंकड़ों के हिसाब से ये मूवी अहान पांडे की सैयारा और विक्की कौशल की छावा का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। चलिए आपको भी बताते हैं रजनीकांत की ये मूवी पहले दिन कितने करोड़ रुपये छापेगी?
यह भी पढ़ें: Coolie के मेकर्स ने स्टार्स पर पानी की तरह बहाया पैसा, Rajinikanth, Nagarjuna को करोड़ों, तो Aamir Khan की फीस क्या?
रजनीकांत की मूवी कितनी करेगी कमाई?
ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर रजनीकांत की इस फिल्म की पहले दिन की कमाई की भविष्यवाणी की है। ओपनिंग डे पर मूवी भारत में 80 से 90 करोड़ की कमाई कर सबको चौंकाने वाली है। वहीं वर्ल्डवाइड ये मूवी 155 से 165 करोड़ की कमाई करेगी। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं तो ये मूवी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बड़ी मवी के रूप में उभरकर सामने आएगी।
टॉप 2 मूवीज को पछाड़ बनेगी नंबर 1
वहीं प्रीडिक्शन में जो आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक ये इस साल की टॉप 2 मूवीज ‘सैयारा’ और ‘छावा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। साल की शुरुआत में आई विक्की कौशल की छावा ने पहले दिन 31 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की थी। वहीं अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू मूवी ‘सैयारा’ ने पहले दिन 21.5 करोड़ की कमाई की थी। इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ रजनीकांत की अपकमिंग मूवी साल की ब्लॉकबस्टर मूवी बन जाएगी।
मूवी में कौन-कौन?
बता दें इस मूवी में रजनीकांत अपनी पहली मूवीज की तरह ही भरपूर एक्शन करते नजर आएंगे। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें रजनीकांत के साथ-साथ श्रुति हासन, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर और आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि आमिर खान इस मूवी में सिर्फ 15 मिनट का रोल निभा रहे हैं, लेकिन ट्रेलर में उनका लुक काफी धांसू लगा। ये मूवी ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: Coolie या War 2, एडवांस बुकिंग में कौन आगे? ऋतिक रोशन और रजनीकांत की मूवी में कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines