CM Thalapathy Vijay Supports Ajith Kumar: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलपति विजय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एक्टर अजित कुमार संग थलपति विजय का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. लंदन में रेसिंग इवेंट के दौरान मुख्यमंत्री थलपति विजय अजित कुमार को सपोर्ट करने पहुंचे. इस दौरान दोनों की दोस्ती की झलक फैंस को दिखाई दी. सोशल मीडिया पर थलपति विजय और अजित कुमार की बॉन्डिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें थलपति विजय अपने दोस्त अजित कुमार का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं.
दोस्त को सपोर्ट करने आए अजित कुमार
एक्टर अजित कुमार ने ब्रिटेन में हुई मिशेलिन ली मैन्स कप की सिल्वरस्टोन रेस में हिस्सा लिया. इस दौरान एक्टर को सपोर्ट करने के लिए थलपति विजय भी वहां पहुंचे. रेस शुरू होने से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें थलपति विजय अपने एक्टर दोस्त अजित कुमार को गले लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. वीडियो में देखने को मिलता है कि थलपति विजय अजित कुमार के पास फनी अंदाज में वॉक करते हुए आते हैं और उन्हें सीधा गले लगा लेते हैं.
यह भी पढ़ें: बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर को लॉन्च करेंगे सलमान खान? सूरज पंचोली संग ‘टार्जन’ से करेंगे डेब्यू
वायरल हुआ वीडियो
वहीं अजित कुमार और थलपति विजय की इस बॉन्डिंग को देख वहां मौजूद भीड़ भी हूटिंग करने लगती है. एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इसमें थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं. ये दोनों सितारे अजित कुमार को सपोर्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन मोमेंट्स को हर कोई पसंद कर रहा है. वहीं इस वजह से अजित कुमार और थलपति विजय की दोस्ती एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है और फैंस दोनों की बॉन्डिंग पर प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Collection: ‘हैवान’ ने 3 दिनों में कितना किया कलेक्शन? वीकेंड के बाद कमाई में आई गिरावट
मशहूर हैं दोस्ती के किस्से
बता दें अजित कुमार और थलपति विजय काफी सालों से अच्छे दोस्त हैं. हालांकि फिल्मों में ऑनस्क्रीन दोनों को साथ काफी कम देखा गया है लेकिन ऑफस्क्रीन दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में काफी फेमस है. इसी साल 30 मई को अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया था और एक्टर की इस दुख की घड़ी में भी सीएम थलपति विजय उनके साथ ही दिखाई दिए थे. इस दौरान थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन भी अजित कुमार से मिलने पहुंची थीं. वहीं एक बार फिर दोस्त को सपोर्ट करने थलपति विजय लंदन पहुंचे हैं.
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
3 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
4 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
5 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines