Haiwaan Box Office Collection: ‘हैवान’ ने 3 दिनों में कितना किया कलेक्शन? वीकेंड के बाद कमाई में आई गिरावट
Haiwaan Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. चलिए फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
Edited By : Himani sharma|Updated: Sep 14, 2026 06:24
Share :
'हैवान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)
---विज्ञापन---
Haiwaan Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. वीकेंड पर धांसू कमाई करने के बाद अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को फिल्म की कहानी और फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है और ये ही वजह है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस फिल्म को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.
‘हैवान’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की कमाई में तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 4,374 रहे. वहीं वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले 2 दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है.
भारत में अब तक फिल्म ने 7.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 8.80 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 11.55 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी ये आंकड़ा और बढ़ता दिखने वाला है. फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था. वहीं फिल्म के रिलीज के बाद भी फिल्म के सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया.
फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को स्क्रीन पर फैंस 8 साल के बाद देख रहे हैं. इससे पहले दोनों सितारों को साल 2018 में आई ‘टशन’ मूवी में साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों की जोड़ी अब ‘हैवान’ में साथ दिखी है. फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए पहले से ही काफी एक्साइटेड थे. वहीं इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी और असरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. बता दें साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का फिल्म में कैमियो देखने को मिलता है.