Chhaava Trailer Review: (Ashwini Kumar) छावा का ट्रेलर देखकर हर कोई हैरान है छत्रपति संभाजी महाराज की ये यशगाथा, वाकई ऐसी है जैसे कोई शेर दहाड़ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में ही छत्रपति शिवाजी के मरने के बाद मुगल बादशाह औरंगजेब मराठवाड़ा पर कब्जा करना चाहता है। लेकिन शेर का छावा ‘संभाजी’ एक मजबूत दीवार बनकर औरंगजेब के सामने खड़ा है। संभाजी महाराज के शौर्य से औरंगजेब इतना बिफर जाता है कि वो अपना ताज तब तक लिए उतार देता है, जब तक संभाजी महाराज का अंत ना हो जाए। इस तीन मिनट के ट्रेलर में आप मिलते हैं शिवाजी के छावा छत्रपति संभाजी महाराज से जिन्होने 22 साल की उम्र से लेकर 32 साल की उम्र तक 127 युद्ध किए और जीते।
रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर
शेर का जबड़ा पकड़कर फाड़ देने की उनकी कहानियां, छावा के ट्रेलर में देखकर रोंगटे खड़े जाते हैं। मुगलों की फौज से अकेले टकरा जाने वाले छत्रपति संभाजी की वीरगाथा की गवाही बना ये ट्रेलर बहुत दमदार है। विक्की कौशल को संभाजी महाराज बने देखकर आपका दिल हलक में आ जाने वाला है। विक्की का एक्शन, संभाजी के रूप में इतना ब्रुटल और इतना ग्लोरियस है कि सोशल मीडिया पर विक्की के लिए तारीफों के पुल बंध गए।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra कब करेंगे Chum Darang को प्रपोज? Bigg Boss 18 विनर ने कही दिल की बात
अपने किरदार के लिए विक्की ने लगा दी जी-जान
ट्रेलर लॉन्च के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब विक्की कौशल से इस किरदार के बारे में बात करनी शुरू की, तो कहा कि उन्हे जितना आता था, उनके अंदर जितनी काबिलियत थी, उन्होने इस किरदार… इस फिल्म में डाल दी, इससे ज़्यादा उनके पास कुछ और नहीं है। संभाजी महाराज के इस ट्रेलर लॉन्च पर दो बातें थी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी। पहली ये कि प्रोड्यूसर दिनेश विजान, विक्की कौशल और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर जब स्टेज पर पहुंचे, तो नंगे पैर थे जैसे मंदिर में जा रहे हों। उन्होंने पहले संभाजी महाराज को फूल अर्पित किए और रश्मिका मंदाना एक पैर पर उछलती हुई, पैर टूटने के बाद भी हैदराबाद से इस ट्रेलर लॉन्च के लिए आईं। रश्मिका मंदाना ने कहा कि छावा करने के बाद, अगर वो रिटायर भी हो जाएं, तो कोई बात नहीं।
इस फिल्म के लिए विक्की और रश्मिका ही क्यों?
कॉन्फ्रेंस में जब लक्ष्मण उतेकर और दिनेश विजान से पूछा गया कि छत्रपति संभाजी महाराज यानी छावा के किरदार के लिए विक्की और मराठा साम्राज्य की छत्रपती महारानी येसूबाई भोसले के किरदार के लिए उन्होंने रश्मिका मंदाना ही क्यों चुने गए तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुन आप दहल जाएंगे। लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि विक्की की ईमानदारी फिर ट्रेलर का शॉट बीच में लगाकर रश्मिका का चाहिए वाला सेक्वेंस।
यह भी पढ़ें: Prime video पर India में सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, देखना तो बनता है
विक्की की तैयारी पर क्या बोले लक्ष्मण
लक्ष्मण ने आगे विक्की कौशल की तैयारी पर बात की और कहा कि विक्की को छावा में देखकर लोग हैरान है। ऐसा किरदार करने के लिए, ऐसा एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए आखिर इस एक्टर ने कैसे तैयारी की होगी। इस पर विक्की ने बताया कि 6 महीने तक उन्होंने कैसे अपना वजन बढ़ाया, कैसे घुड़सवारी सीखी, एक्शन सीखा। वहीं रश्मिका ने भी बताया कि फिल्म को करने के लिए उन्होंने महारानी येसूबाई के किरदार में जान डालने के लिए लैग्वेंज सीखी और मराठी एक्सेंट पकड़ा और मराठा रंग में रंग गईं।
पुष्पा 2 के लिए बड़ा चैलेंज हो सकती थी छावा
इस ट्रेलर ने ऐसा माहौल सेट कर दिया है, 2025 की पहली हिस्टॉरिकल फिल्म बन गई है। अगर छावा के साथ ही पुष्पा 2 की शुरुआत हो रही होती तो वो आगे निकल जाती और अल्लू अर्जुन की फिल्म को बड़ा डेंट लगता। जान लें कि फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें: Paatal Lok 2 के खूंखार किरदार, कौन है सीरीज का मास्टरमाइंड जिसने मचाया भौकाल?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines