Karanveer Mehra कब करेंगे Chum Darang को प्रपोज? Bigg Boss 18 विनर ने कही दिल की बात

Karanveer Mehra Talk On Chum Darang: बिग बॉस 18 खत्म हो गया है लेकिन शो के विनर करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते को लेकर लोगों में उत्सुकता है। अब खुद करण ने बताया कि वो चुम को कब प्रपोज करेंगे।

Karanveer Mehra Talk On Chum Darang

Karanveer Mehra Talk On Chum Darang

Karanveer Mehra Talk On Chum Darang: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की हैप्पी एंडिंग हो गई है और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के रूप में विनर भी मिल गया है। शो के बाद भी करणवीर और चुम दरांग (Chum Darang) चर्चा में हैं, क्योंकि घर के अंदर का उनका लव एंगल लोगों को आकर्षित कर रहा था। दोनों साथ में एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। वहीं अब शो खत्म होने के बाद लोगों के मन में जिज्ञासा है कि क्या अब वो एक दूसरे को प्रपोज करेंगे। वहीं अब खुद करणवीर ने इसका जवाब दे दिया है।

विज्ञापन

करण-चुम का कैसा रिलेशन

बिग बॉस 18 के घर में बना करणवीर मेहरा और चुम दरांग का रिश्ता घर के बाहर भी चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस में चुम और करण की केमेस्ट्री सभी को बहुत पसंद आती थी। अब शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन फैंस बेसब्री से करण और चुम के साथ किसी प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान मेहरा ने कहा था कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वह चुम को प्रपोज करेंगे।

विज्ञापन

करण को विश्वास था कि चुम टॉप 5 में आएंगी

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा हुआ है कि करण चुम को कब प्रपोज करेंगे। करण से पूछा गया कि वो चुम के साथ कब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। इस पर करण ने कहा कि बिग बॉस के घर में रहकर उनका मजबूत रिश्ता बना। लेकिन वो चुम की भावनाओं और स्पेस का सम्मान करते हैं और उन्हीं पर है कि वो इस रिश्ते को कौन सी दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास था कि चुम टॉप 5 में आएंगी। उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं और अब हमारा ये रिश्ता कितना ऊपर जाता है वो तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन

करण चुम को कब करेंगे प्रपोज

करणवीर मेहरा से जब करण को प्रपोज करने की योजना के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उसने उससे कहा था कि पहले ट्रॉफी जीतो और फिर उससे पूछो। अब जब वह विनर बन गया है, तो वह यह देखने के लिए उत्सुक है कि उनका रिश्ता कैसे आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ