---विज्ञापन---

Sushmita Sen की एक्स भाभी Charu Asopa ने फिर किया क्रिप्टिक पोस्ट, Rajeev Sen पर साधा निशाना?

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में चारू ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे उनके एक्स पति को मिर्ची लग सकती है।

---विज्ञापन---

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान बनाने वाली चारू असोपा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी है उनका सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक वीडियो, जिसमें उन्होंने सीधे-सीधे अपने एक्स पति राजीव सेन पर निशाना साधा है। चारू के इस अंदाज ने न सिर्फ फैंस का ध्यान खींचा, बल्कि एक बार फिर से उनके और राजीव के रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

चारू असोपा ने किसे कहा गोल्ड डिगर?

दरअसल, चारू असोपा ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसमें एक महिला उन पुरुषों की आलोचना करती नजर आ रही है जो अपनी पत्नियों की मेहनत की कमाई पर ऐश करना चाहते हैं। वीडियो के साथ चारू ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा किस ओर था, ये समझने में उनके फैंस को देर नहीं लगी। वीडियो में बात की गई थी उन पुरुषों की जो अपने पार्टनर से घर, बच्चे, खाना और कमाई, सब कुछ चाहते हैं लेकिन खुद कुछ नहीं करते।

---विज्ञापन---

इस क्लिप के बाद चारू ने एक और इंस्टा स्टोरी शेयर की, जो उनकी बेटी के नाम एक मैसेज था। इसमें उन्होंने लिखा कि शादी जरूरी नहीं, लेकिन आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है ताकि जब कोई साथ छोड़ दे, तो भी जिंदगी थमे नहीं। उनका ये मैसेज उनके निजी अनुभवों की झलक दे रहा था।

---विज्ञापन---

चारू आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं

गौरतलब है कि कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि चारू आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं और ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं। इस पर राजीव सेन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि ये सब दिखावा है। ऐसे में चारू का ये रिएक्शन कहीं ना कहीं उसी बयान का जवाब मानी जा रही है।

चारू असोपा ने बीकानेर में नया घर लेकर ये साफ कर दिया है कि वो अकेले अपनी जिंदगी संवारने में लगी हुई हैं और उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं। वहीं दूसरी ओर, राजीव सेन ने हाल ही में चारू पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने चारू को किसी और मर्द से बात करते रंगे हाथों पकड़ा था।

---विज्ञापन---

चारू की स्टोरीज हुईं वायरल

चारू की ये स्टोरीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि चारू एक स्ट्रॉन्ग मदर हैं और उन्होंने बहुत कम समय में खुद को साबित किया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि राजीव सेन इस बार चारू के तानों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। लेकिन इतना तय है कि यह लड़ाई अब सोशल मीडिया के मैदान में लंबी चलने वाली है।

यह भी पढ़ें: क्या सलमान ने ‘पार्टनर’ फिल्म में गोविंदा से लिए 5 करोड़ ज्यादा? राइटर आलोक उपाध्याय ने किया रिवील

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2025 03:43 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola