हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Celebrity MasterChef के विनर का नाम रिवील, Gaurav Khanna नहीं इस सेलिब्रिटी कुक ने जीता शो!

Celebrity MasterChef Winner Revealed: सोनी टीवी के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले अब बेहद नजदीक आ चुका है। शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं। इसी बीच अब शो के विनर का नाम भी सोशल मीडिया पर जोरों से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Celebrity MasterChef Winner Revealed

Celebrity MasterChef Winner Revealed: सोनी टीवी के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ग्रैंड फिनाले अब बेहद नजदीक आ चुका है। शो अपने अंतिम पड़ाव की तरफ हैं। ऐसे में शो के विजेता को लेकर भी अब काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। आखिर कौन बना है शो का विजेता, इसे लेकर अब तक कई रिपॉर्ट्स सामने आ चुकी हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट के ही मुताबिक अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना के शो जीतने की बात सामने आई थी लेकिन जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

तेजस्वी प्रकाश ने जीता शो 

दरअसल अब रिपोर्ट के मुताबिक शो की विनर कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी प्रकाश ही बनी हैं। जी हां, तेजस्वी प्रकाश ने इस शो को जीत लिया है और बाकी सभी सेलेब्स कुक पीछे रह गए हैं। टेली अपडेटर नाम के इंस्टाग्राम पेज ने बताया है कि उनके सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक तेजस्वी ने शो को जीता है। कुछ समय पहले भी तेजस्वी प्रकाश के शो जीतने की बात सामने आई थी लेकिन कोई भी खबर पुख्ता तौर पर सामने नहीं आई थी। हालांकि अभी भी इस खबर पर मुहर नहीं लगाई जा सकती क्योंकि आखिर में भी कुछ भी हो सकता है।

कबिता सिंह के एविक्शन पर भड़के फैंस 

7 मार्च को प्रसारित होने वाले एपिसोड में दिखाया गया कि गौरव खन्ना और निक्की तंबोली एलिमिनेशन से बच गए, जबकि कबिता सिंह को शो से बाहर होना पड़ा। इस फैसले से फैंस बेहद नाराज हैं और सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स और जजेस फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार को जमकर निशाने पर ले रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों ने शो को कहा बायस्ड 

कबिता सिंह के एलिमिनेशन पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने शो को पक्षपाती बताया और आरोप लगाया कि कुछ कंटेस्टेंट्स को जानबूझकर बढ़ावा दिया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, ‘तेजस्वी प्रकाश के पक्ष में शो का झुकाव साफ नजर आता है। वो सेंधा नमक को साधारण नमक कह देती हैं, फिर भी उन्हें कुछ नहीं कहा जाता।’ वहीं, एक और यूजर ने सवाल उठाया, ‘क्या कबिता इसलिए बाहर हुईं क्योंकि वो शेफ के साथ फ्लर्ट नहीं कर सकती थीं और गाते हुए लवाश नहीं बना सकती थीं?’

विज्ञापन

एक और यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘हमेशा लगा कि मेकर्स कबिता के खिलाफ थे। उन्हें नीचा दिखाने की हर संभव कोशिश की गई। लेकिन कबिता जी, आपने शानदार खेला, अपना सिर ऊंचा रखिए।’

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर से धोखाधड़ी करने वाला हुआ गिरफ्तार, म्यूजिक प्रोड्यूसर पर एक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola