पंजाबी सिंगर से धोखाधड़ी करने वाला हुआ गिरफ्तार, म्यूजिक प्रोड्यूसर पर एक्शन

Sunanda Sharma Fraud Case: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी करने वाले म्यूजिक प्रोड्यूसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Sunanda Sharma Fraud Case

Sunanda Sharma Fraud Case

Sunanda Sharma Fraud Case: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ हाल ही में धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। बिग बॉस में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर कर चुकीं गायिका ने म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब म्यूजिक प्रोड्यूसर को पंजाब पुलिस के मठारू थाने से गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सुनंदा शर्मा ने लगाए आरोप 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में अपने गाने से दीवाना बनाने वालीं गायिका सुनंदा शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं पर उनके बिजनेस अनुबंधों पर विशेष अधिकार होने के झूठे दावे करने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ किया था कि वो एक स्वतंत्र कलाकार हैं और किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं होंगी।

विज्ञापन

पुलिस ने पिंकी धालीवाल को किया गिरफ्तार

इस पोस्ट के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मठारू थाने की पुलिस ने पिंकी धालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोप है कि धालीवाल ने सुनंदा शर्मा को कंपनी से जबरदस्ती बांध कर रखा और उनका बकाया भुगतान नहीं किया।

विज्ञापन

सुनंदा शर्मा की चेतावनी 

सुनंदा शर्मा ने अपने प्रशंसकों और व्यवसायिक सहयोगियों से अनुरोध किया है कि वो ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं से सतर्क रहें जो उनके नाम का गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि उनके साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये घटना पंजाबी संगीत उद्योग में कलाकारों के अधिकारों और उनके साथ होने वाले व्यवहार पर एक महत्वपूर्ण चर्चा को जन्म देती है। उम्मीद है कि इस मामले से उद्योग में ट्रांसपेरेंसी और ईमानदारी को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ