---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef में टूटा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, फीस से ज्यादा महंगे निकले इंग्रेडिएंट्स!

Celebrity MasterChef Golden Mystery Box: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूटा है। सेलिब्रिटीज को करीब 31 लाख रुपये के इंग्रेडिएंट्स दिए गए।

Celebrity MasterChef Golden Mystery Box: सोनी लिव के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का तीसरा हफ्ता सेलिब्रिटी कुक्स के लिए काफी चैलेंजिंग रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार ने सेलिब्रिटी कुक्स को एक और मौका दिया जिससे वह खुद को ब्लैक एप्रन चैलेंज से सेव कर सकें। इस चैलेंज के तहत सेलिब्रिटी कुक्स को मास्टरशेफ के इतिहास का सबसे महंगा कुकिंग चैलेंज दिया गया। इस चैलेंज में सेलिब्रिटीज को अभी तक के सबसे महंगे इंग्रेडिएंट्स दिए गए थे जिनकी कीमत करीब 31 लाख रुपये थी। ऐसा कह सकते हैं कि ये इंग्रेडिएंट्स सेलिब्रिटीज की हर हफ्ते की फीस से ज्यादा महंगे हैं।

निक्की की टीम में कौन-कौन?

बता दें कि राजीव अदातिया, अभिजीत सावंत, तेजस्वी प्रकाश और कबिता सिंह निक्की तंबोली की टीम में शामिल थे। एपिसोड की शुरुआत में पांचों सेलिब्रिटी के आगे एक गोल्डन मिस्ट्री बॉक्स लाया गया। 31 लाख रुपये के इंग्रेडिएंट्स वाले गोल्डन मिस्ट्री बॉक्स को देखकर सेलेब्स भी हैरान रह गए। इतने महंगे इंग्रेडिएंट्स के साथ कुकिंग करना सेलिब्रिटी कुक्स के लिए सबसे मुश्किल चैलेंज था। यही नहीं डिश बनाने के बाद उन्हें उसकी कीमत तय करने के लिए भी कहा गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में मुकद्दर का सिकंदर बने 5 सितारे, तीसरे हफ्ते में पलटा गेम

---विज्ञापन---

मिस्ट्री बॉक्स में क्या इंग्रेडिएंट्स?

गोल्डन मिस्ट्री बॉक्स को शेफ रणवीर बरार ने खोला और उसमें मौजूद सभी इंग्रेडिएंट्स को इंट्रोड्यूस कराया। इस बॉक्स में ₹6 लाख, ₹40000, ₹30000, ₹15000, ₹1750000, ₹3 लाख, ₹9000, ₹50000, ₹75000 की कीमत वाले विदेशी फल, नींबू, सब्जियां, मशरूम और बहुत कुछ शामिल थे। पहली बार ऐसे इंग्रेडिएंट्स को देखकर और उनकी कीमत सुनकर सेलिब्रिटी कुक्स भी शॉक्ड रह गए।

---विज्ञापन---

कौन पहुंचा ब्लैक एप्रन चैलेंज में?

महंगे इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करते हुए तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, अभिजीत सावंत और कबिता सिंह ने अपनी डिश बनाई। इस दौरान तेजस्वी की डिश तीनों जज को सबसे ज्यादा पसंद आई। नतीजा ये हुआ कि तेजस्वी सेफ हो गईं जबकि निक्की, राजीव, अभिजीत और कबिता को ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाना पड़ा। बता दें कि दीपिका कक्कड़ पहले से ब्लैक एप्रन चैलेंज में शामिल हैं।

First published on: Feb 14, 2025 02:40 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola