Box Office Report Hari Hara Veera Mallu, Saiyaara: आज 24 जुलाई को पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज कई बार टली, लेकिन आखिरकार ये फिल्म थिएटर्स में आ ही गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका कर दिया और ओपनिंग डे पर टिकट खिड़की को लूट लिया। वहीं, फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और सातवें दिन भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन क्या है?
फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’
पहले बात पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ की कर लेते हैं। Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन टिकट खिड़की पर 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, ये अभी फिल्म के अनुमानित और शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल भी हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ‘सैयारा’ का कलेक्शन
फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं, ऐसे में अगर इसकी टोटल कमाई पर नजर डाले, तो इस फिल्म ने सात दिन में 172.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अगर फिल्म के बीते छह दिनों के कलेक्शन पर गौर करें तो अहान और अनीत की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म के खाते में 26 करोड़ रुपये आए।
‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़
वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की है और छठवें दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘सैयारा’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखे हुए हैं और लगातार मोटा कलेक्शन करने में लगी है।
फिल्मों की कमाई पर पड़ सकता है असर
हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ भी आ गई है। दोनों फिल्में बढ़िया कमाई कर रही हैं, लेकिन दोनों के एक साथ टिकट खिड़की पर रहने की वजह से इनकी कमाई पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Saiyaara के मेकर्स ने फैंस को दिया तगड़ा झटका, ओटीटी पर आने के लिए लंबा इंतजार
संबंधित खबरें
JioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
1 hr agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
2 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
4 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
6 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
8 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
10 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
11 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
11 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines