वो फिल्मी एक्ट्रेस, जिनकी शिकायत भारत के प्रधानमंत्री तक पहुंची, कैसे निपटा था मामला?

Bollywood Actress: आज हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिनकी शिकायत सीधे भारत के प्रधानमंत्री के पास पहुंची थी. अब आप भी ये सोच रहे होगें कि आखिर ये कौन हसीना हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

Manisha Koirala

मनीषा कोइराला से जुड़ा किस्सा. pik credit- INSTAGRAM ( manisha_k_sa_fanlove)

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में कई चीजें फेस की हैं. कभी-कभी कुछ मुद्दों पर एक्ट्रेसेस बात भी करती हैं, लेकिन क्या आप उस अभिनेत्री के बारे में जानते हैं, जिनकी शिकायत सीधे भारत के प्रधानमंत्री के पास पहुंची थी. अब आप भी ये सोच रहे होगें कि आखिर ये कौन हसीना हैं, जिनकी शिकायत सीधे भारत के प्रधानमंत्री के पास आई, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘सौदागर’

दरअसल, बात आज की नहीं बल्कि सालों पहले की है, जब सुभाष घई ने मनीषा कोइराला को फिल्म ‘सौदागर’ से ब्रेक दिया था. फिल्म ‘सौदागर’ की शूटिंग कुल्लू-मनाली में हो रही थी, जिसमें दिलीप कुमार और राज कुमार के साथ मनीषा कोइराला को भी भाग लेना था. इस दौरान यूनिट के एक मेंमबर ने मनीषा कोइराला के साथ मिसबिहेव किया था.

विज्ञापन

मनीषा के पिता ने दिल्ली लगाया फोन

अब ये बात तो सभी जानते हैं कि मनीषा कोइराला नेपाल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री बीपी कोइराला की पोती हैं. जब मनीषा ने अपनी मां से इस मिसबिहेवियर की बात शेयर की, तो मां ने ये बात मनीषा के पिता प्रकाश कोइराला को बता दी. इसके बाद उन्होंने फौरन दिल्ली फोन लगा दिया और ये बात उस समय के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर तक पहुंच गई.

भारत के प्रधानमंत्री तक पहुंची बात

जैसे ही ये बात चंद्रशेखर को पता चली, तो उन्होंने भी तुरंत प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप को फोन लगा दिया. प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को इस बात का पता लगते ही उन्होंने सीधा फोन राज बब्बर को किया. उन्होंने राज बब्बर से मामले की तत्काल छानबीन करके निपटाने के लिए कहां और बस फिर क्या था.

विज्ञापन

मामले को निपटाने में लगे नेता

इसके बाद राज बब्बर सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शरद पवांर के पास पहुंचे और फिर कई छोटे-बड़े नेता कुल्लू-मनाली पहुंच गए और मामले को निपटाने की कोशिश करने लगे. इस तरह की घटनाएं कई बार हुई हैं, लेकिन सारी यूनिट इस बात पर हैरान थी कि ये शिकायत भारत के प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंच गई?

मनीषा कोइराला के बारे में

मनीषा कोइराला की बात करें तो उन्होंने साल 1991 में सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. ये फिल्म बहुत सफल रही और वो रातोंरात स्टार बन गई थीं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1989 की नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटौला’ से की थी. इसके अलावा मनीषा ने 90 के दशक में ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘गुप्त’, ‘खामोशी’ और ‘दिल से’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. आज मनीषा एक सफल अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ