Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

BO Collection: Border 2 ने 14 दिनों में 400 करोड़ किए पार, 7वें दिन रेंगती रह गई Mardaani 3

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection: 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच 'मर्दानी 3' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. हालांकि दोनों ही फिल्मों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 6, 2026 06:33
Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection

Border 2 Vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 14 दिन हो गए हैं और अभी भी फिल्म का दबदबा बना हुआ है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. वहीं फिल्म ने 14 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रेंग रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन 3.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.11% रही. वहीं सुबह के शो 5.03%, दोपहर के शो 8.06%, शाम के शो 8.66% और रात के शो 10.67% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 294.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 402.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बुरा हुआ हाल, 14वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

‘मर्दानी 3’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर रेंगकर चल रही है. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ की कमाई की. भारत में ‘मर्दानी 3’ ने अब तक 26.30 करोड़ की ही कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म का ये आंकड़ा 39 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. जिससे फिल्म का आंकड़ा भी बढ़ता दिखाई देगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं जिया शंकर? Elvish Yadav के साथ जुड़ा नाम, सगाई की चर्चाओं के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ-साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में नजर आ रही हैं और विलेन की भूमिका निभा रही हैं. वहीं दूसरी ओर ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. इनके साथ सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और आन्या सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं.

First published on: Feb 06, 2026 06:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.