---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Border 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बुरा हुआ हाल, 14वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिनों का वक्त हो चुका है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें, तो इसमें काफी ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी को 23 जनवरी को रिलीज किया गया था. फिल्म में सनी पाजी के साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन नजर आए थे. बॉर्डर 2 अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनाया गया था. इस फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना का कैमियो दिखाया गया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म ने अब तक 290 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्म साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस मूवी को लोगों का भरपूर प्यार मिला था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं जिया शंकर? Elvish Yadav के साथ जुड़ा नाम, सगाई की चर्चाओं के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

---विज्ञापन---

‘बॉर्डर 2’ हुई गल्फ में बैन

आपको बता दें कि सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को गल्फ देशों में बैन कर दिया है, जिसकी वजह से फिल्म को उस लेवल की हाइप नहीं मिल पाई है. हालांकि, फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का कारोबार किया था, तो वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये छाप डाले थे. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे और चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई की थी. ‘बॉर्डर 2’ ने 26 जनवरी के मौके पर सबसे ज्यादा 59 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. हालांकि, फिल्म को 14वें दिन काफी निराश होना पड़ा है. हालांकि मेकर्स को वीकेंड पर फिल्म से उम्मीद है कि वो अपनी कमाई में इजाफा करेगी.

यह भी पढ़ें: 52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, काले कपड़ों में सिजलिंग लुक हुआ वायरल, देखें तस्वीरें

---विज्ञापन---

‘बॉर्डर 2’ ने कुल कितना किया कलेक्शन

सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 14वें दिन महज 3.02 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है. ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक 293.92 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस फिल्म में दर्शकों को सनी देओल का वही पुराना अंदाज काफी पसंद आया है. आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने एक आंकड़ा शेयर किया जिसके हिसाब से फिल्म ने 13वें दिन 319.98 करोड़ का कारोबार किया है.  

First published on: Feb 05, 2026 10:33 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola