Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Border 2 Box Office Collection Day 21: थमने का नाम नहीं ले रही ‘बॉर्डर 2’, 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. आपको बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन का समय पूरा हो चुका है. लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 12, 2026 22:40
border 2
‘बॉर्डर 2’ ने 21वें दिन कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में नजर आए हैं. फिल्म रिलीज होने के बाद 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के 21वें दिन भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म की कमाई को लेकर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक पर रोमांस और ड्रामा का डोज, ‘ओ रोमियो’ से लेकर ‘तू या मैं’ तक रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

---विज्ञापन---

‘बॉर्डर 2’ ने 21वें कितने का कलेक्शन किया

आपको बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन का समय बीत चुका है और मूवी लगातार बढ़िया कमाई कर रही है. ‘बॉर्डर 2’ ने 21वें दिन भी अच्छी कमाई है. सैकिन के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते 224.25 करोड़ कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने दूसरे वीक पर 70.15 करोड़ रुपये छाप डाले थे. आपको बता दें कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. ‘बॉर्डर 2’ ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. वहीं फिल्म ने अब तक 317.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: क्या जेल जाने पर माफ हो जाएंगे राजपाल यादव के 9 करोड़? जानें कानून क्या कहता है

---विज्ञापन---

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’

‘बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आए थे. हालांकि, आपको ‘बॉर्डर 2’ में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना का कैमियो दिखाया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया है. हालांकि, सनी देओल अपनी नई फिल्म ‘लाहौर 1947’ के साथ फिर से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले हैं. यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

First published on: Feb 12, 2026 10:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.