---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘छवि मत खराब करो…’, स्मृति मंधाना के दोस्त ने पलाश मुच्छल पर लगाए आरोप, कोर्ट ने लगाई फटकार

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूट चुका है लेकिन उन पर आरोपों का सिलसिला कम नहीं हुआ. ऐसे में सिंगर ने अपने वकीलों के जरिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंन मानहानिकारक बयान देने के लिए नुकसान की भरपाई की मांग वाला मुकदमा दायर किया है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 14, 2026 07:20
smriti mandhana, smriti mandhana friend vidnyan mane
स्मृति मंधाना के दोस्त को कोर्ट से फटकार (File Photo)

पलाश मुच्छल बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं. सिंगर की स्मृति मंधाना के साथ शादी होने वाली थी लेकिन किसी वजह से इनका रिश्ता एक दिन पहले ही खत्म हो गया, जिसके बाद उन पर गंभीर आरोप लगने शुरू हो गए. पलाश मुच्छल पर उन्हें चीट करने का आरोप लगा. स्मृति के दोस्त ने कहा कि पलाश को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था. इस मामले को लेकर पलाश ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने पलाश और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक बयान देने से रोक दिया है.

पलाश मुच्छल ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्ममेकर विद्यान माने को मीडिया इंटरव्यूज और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पलाश मुच्छल के खिलाफ ऐसा करने से रोक लगा दी है. जस्टिस मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि माने के इंटरव्यू के आधार 23 नवंबर 2025 की घटना (पलाश और स्मृति की तय शादी टूट गई) है, जो उनकी राय में प्रथम दृष्टया प्रासंगिक नहीं है. खासकर जब प्लेन्टिफ (पलाश मुच्छल) और डिफेंडर नंबर 1 (माने) के बीच एक व्यवसायिक विवाद है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘खूबसूरती समझना पसंद है…’, अहान पांडे बने Tira Beauty के ब्रांड एंबेसडर

मानहानिकारक बयान देने के लिए मांगी नुकसान की भरपाई

पलाश मुच्छल ने अपने वकीलों सिद्धेश भोले, अश्विन पिंपले और श्रेयस मिथारे के जरिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने अपने और परिवार के खिलाफ मानहानिकारक बयान देने के लिए नुकसान की भरपाई और स्थायी निषेधाज्ञा की मांग वाला केस दायर किया था. पलाश के वकीलों द्वारा कोर्ट में तत्काल अंतरिम एक्स-पार्टे राहत की मांग की और बताया कि मानें के इंटरव्यूज ने उनकी और परिवार की प्रतिष्ठा को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.

---विज्ञापन---

पलाश और विद्यान माने के बीच पहले से विवाद

बताया जाता है कि विद्यान माने, स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और उन्होंने मुच्छल के साथ एक फिल्म को प्रोड्यूस करने का वादा किया था. पलाश ने इसके लिए बड़ी रकम इन्वेस्ट की थी लेकिन माने ने कभी वादा की गई रकम नहीं दी. इससे दोनों के बीच विवाद हो गया और इसी बीच पलाश और स्मृति की शादी की टूट गई थी तो माने ने इंटरव्यूज दिए. इस दौरान पलाश और उनकी फैमिली को लेकर दिए गए बयानों को सिंगर ने मानहानिकारक बताया और कोर्ट में इसकी भरपाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान के लाडले की वो प्रेम कहानी, जिसने एक झटके में बदल दिया सब कुछ

कोर्ट ने लगाई रोक

इसी मामले पर पीठ ने सुनवाई की और माने के इंटरव्यूज के ट्रांसक्रिप्ट्स की स्टडी की और कहा कि ट्रांसक्रिप्ट से साफ है कि प्लेन्टिफ और डिफेंडर नंबर 1 के बीच एक व्यवसायिक विवाद है. पीठ ने मुच्छल की योग्यता पर ध्यान देते हुए कहा कि प्लेन्टिफ (पलाश) भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री के फेमस संगीतकार और फिल्ममेकर हैं. उन्हें छह पुरस्कार मिले हैं. पीठ ने सारी स्टडी करने के बाद माना कि एक मजबूत मामला बनता है और आदेश दिया कि विद्यान माने को उक्त इंटरव्यूज में दिए गए प्रकार और प्रकृति के किसी भी आगे के संदर्भ या इशारों को रोका जाए, जो प्लेन्टिफ और उनकी मां के खिलाफ हों. कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये प्रथम दृष्टया मानहानिकारक है.

माने ने किए थे पलाश को लेकर ऐसे दावे

बहरहाल, अगर पलाश को लेकर माने के दावों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पलाश मुच्छल की शादी स्मृति से इसलिए टूटी क्योंकि उन्हें शादी से पहले एक लड़की के साथ बिस्तर में रंगे हाथों पकड़ा गया था.

First published on: Feb 14, 2026 07:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.