‘खूबसूरती समझना पसंद है…’, अहान पांडे बने Tira Beauty के ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे ने हाल ही में एक ब्यूटी ब्रांड के एंबेसडर बने हैं, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है. यह ब्रांड अब उन चुनिंदा ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिसने कोई मेल एक्टर को एंबेसडर बनाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे

ahan panday

अहान पांडे बने Tira Beauty के ब्रांड एंबेसडर

अहान पांडे ने साल 2025 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘सैयारा’ थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. अहान पांडे बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के भाई और एक्टर चंकी पांडे के भतीजे हैं. अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ में अनीत पड्डा भी लीड रोल में नजर आईं थी. इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को लोगों का भरपूर प्यार मिला था. दरअसल, फिल्म के दौरान सिनेमाघरों से कई ऐसी वीडियो सामने आ रही थी, जिसमें देखा जा रहा था कोई थिएटर में रो रहा है, तो वहीं कोई फर्श पर लेटा हुआ है.  जब यह वीडियो सामने आई थी, तो लोगों ने इस फिल्म प्रमोशन से जोड़ना शुरू कर दिया था. हालांकि अहान पांडे की फिल्म ‘सैयार’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. सैकनिक के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 329.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 569.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या अहान पांडे बने Tira Beauty के नए ब्रांड एंबेसडर?

‘सैयारा’ फिल्म के सुपरस्टार अहान पांडे अब एक ब्यूटी ब्रांड के एंबेसडर बन गए हैं. इस बात की जानकारी अहान पांडे ने एक वीडियो शेयर कर दी है. दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,  ‘खूबसूरती की दुनिया में चुनने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे हमेशा इसे समझना अच्छा लगता है. बहुत कुछ ट्राई करें. मूड के हिसाब से ढलें और देखें कि हर दिन क्या काम आता है’ उन्होंने आगे लिखा,  ‘टीरा ब्यूटी के साथ ब्रांड एंबेसडर बनकर मै सब कुछ एक्सप्लोर कर रहा हूं और अभी भी एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं’

विज्ञापन

करीना कपूर और सुहाना खान भी हैं ‘टीरा ब्यूटी’ की ब्रांड एंबेसडर

आपको बता दें कि अहान पांडे के अलावा ‘टीरा ब्यूटी’ की ब्रांड एंबेसडर करीना कपूर खान और सुहाना खान भी हैं. हालांकि, कंपनी ने अब मेल सेलिब्रिटी को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया है. अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो उन्होंने दूसरी फिल्म साइन कर ली है. इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 में शुरू की जा सकती है.  दरअसल, अहान अपनी अपकमिंग फिल्म में अली अब्बास जफर संग काम करते हुए नजर आएंगे. आपको बता दें कि अली अब्बास जफर ने सुल्तान और टाइगर जिंदा जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ