2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर आते ही हुई ट्रेंड, 8 साल पहले हुई थी रिलीज
Netflix Trending Film: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 8 साल पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म फिर से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...
Netflix Trending Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो करीब 8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को अब फिर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जो आते ही ट्रेंड करने लगी है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म 'पद्मावत'
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' है. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने कमाल कर दिया और बेहद शानदार कलेक्शन किया.
https://www.youtube.com/watch?v=bvI6ljah8QE
फिल्म का कलेक्शन
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 570 करोड़ रुपये से ज्यादा (लगभग $68 मिलियन) की कुल कमाई की थी. अपने शानदार कलेक्शन से फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई थी. वहीं, फिल्म के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में नेट कलेक्शन लगभग 300 करोड़ रुपये से ज्यादा किया था.
फिल्म का बजट
इसके अलावा अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को बनाने में 215 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आई थी. अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर फिर से रिलीज की गई है और ये ओटीटी पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को फिर से लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
हिंदी के अलावा तेलूगु और तमिल में भी अवेलेबल
फिल्म की कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में अदिती राव हैदरी, शाहिद कपूर, अनुप्रिया गोएंका जैसे स्टार्स नजर आए थे. ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ओटीटी पर ना सिर्फ हिंदी बल्कि तेलूगु और तमिल में भी अवेलेबल है. अगर आपने भी ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Netflix Trending Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो करीब 8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को अब फिर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जो आते ही ट्रेंड करने लगी है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘पद्मावत’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ है. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने कमाल कर दिया और बेहद शानदार कलेक्शन किया.
---विज्ञापन---