Ramayana Starcast Fees: मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म इसी साल दीवाली के खास मौके पर रिलीज की जाएगी. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है और फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा किस पर खर्च हुआ है?
रणबीर कपूर, भगवान राम के किरदार में
खबरों के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता रणबीर कपूर हैं. रणबीर ने कुल मिलाकर 150 करोड़ रुपये लिए हैं, जिसमें एक पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये शामिल हैं.
यश, रावण के रोल में
फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता यश को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये (लगभग 50 करोड़ रुपये प्रति पार्ट) का भुगतान किया गया है. साथ ही ये भी सुनने में आया है कि फिल्म में उनका सह-निर्माता के रूप में प्रॉफिट में भी हिस्सा होगा.
साई पल्लवी, सीता की भूमिका में
खबरों के मुताबिक, फिल्म में साई पल्लवी ने सीता के रोल के लिए कुल 12 करोड़ रुपये की फीस ली है, जिसमें प्रति पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये शामिल हैं.
सनी देओल, हनुमान के किरदार में
खबरों के मुताबिक, सनी देओल इस महाकाव्य गाथा में शक्तिशाली भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए 40 करोड़ रुपये बतौर फीस ले रहे हैं.
रवि दुबे, लक्ष्मण के रोल में
टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे को भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका निभाने के लिए 2 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच की फीस मिलने की जानकारी है.
अरुण गोविल
टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल को कथित तौर पर फिल्म ‘रामायण’ में राजा दशरथ की भूमिका निभाने के लिए 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है.
लारा दत्ता, कैकेयी की भूमिका में
खबरों के मुताबिक, नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए लारा दत्ता को 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है.
शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह
खबरों के मुताबिक, शूर्पणखा के किरदार में नजर आने वाली रकुल प्रीत सिंह ने कथित तौर पर 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है. बता दें कि स्टार्स की फीस के ये आंकड़े ऑफिशियल नहीं हैं.
यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez के विवादित गाने ‘जुगनी’ के साथ AI से हुई साजिश, मेकर्स ने लगाए बदनाम करने के आरोप
संबंधित खबरें
अब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
34 mins agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
1 hr ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
2 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
16 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
17 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
19 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 day agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
1 day ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 day agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines