Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

तिहाड़ जेल में 12 दिन बिताने पर फिल्म बनाएंगे राजपाल यादव? एक्टर ने खुद दे दिया जवाब

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेता की बातें हो रही हैं. इस बीच अब एक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 18, 2026 18:31
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav. image credit- social media

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की वजह से अभिनेता लाइमलाइट में हैं. बीते दिन यानी 17 फरवरी को राजपाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. अभिनेता को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है. इस बीच अब राजपाल ने तिहाड़ जेल में बिताए 12 दिनों पर फिल्म बनाने को लेकर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

क्या बोले राजपाल?

दरअसल, तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने जी न्यूज को इंटरव्यू दिया. इस दौरान एक्टर ने तिहाड़ जेल में बिताए 12 दिनों पर बात की. राजपाल ने सवाल किया गया कि क्या तिहाड़ जेल में 12 दिन बिताने के बाद वो इस पर कोई फिल्म या फिर किताब लिखने की सोच रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म बनेगी या नहीं?

इसके जवाब में राजपाल ने कहा कि तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद एक प्रार्थना की है, जो फिल्म बनाने की नहीं है. राजपाल ने कहा कि इसके लिए बहुत सारी चीजों की परमिशन लेनी पड़ती है और इसमें डेढ़ 200 लोगों का समय बर्बाद होता है. राइटर होता है, डायरेक्टर होता है और मैं कह हूं कि फिल्म बनाने के लिए तो अभी इसके बारे में कहना जल्दी डिसीजन होगा.

9 करोड़ रुपये का चेक बाउंस केस

गौरतलब है कि राजपाल यादव कई साल पुराने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस की वजह से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेता की चर्चा हो रही है. इस बीच अब राजपाल ने जेल से बाहर आने के बाद इन 12 दिनों के बारे में बात की है.

---विज्ञापन---

सेलेब्स ने की मदद

बता दें कि 19 फरवरी को राजपाल की भतीजी की शादी है, जिसके लिए उन्होंने जमानत की याचिका दाखिल की थी. इसके अलावा बता दें कि इस केस में फंसने के बाद फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने राजपाल की मदद की. अभिनेता सोनू सूद ने भी एक्टर की मदद की अपील की थी.

यह भी पढ़ें- ‘हम सभी को सहारा…’, ससुर के निधन पर छलका कियारा आडवाणी का दर्द, शेयर की अनसीन फोटोज

First published on: Feb 18, 2026 06:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.