---विज्ञापन---

बॉलीवुड

इस टीवी शो ने राजपाल यादव को बनाया था स्टार, बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा पॉपुलर हुए थे कॉमेडियन

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की एक्टिंग के आज भी लोग खूब दीवाने हैं. अभिनेता के काम को लोगों का खूब प्यार मिलता है. आज हम आपको उस शो के बारे में बता रहे हैं, जिससे राजपाल को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी.

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 25, 2026 17:22
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav. image credit- social media

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक राजपाल की बातें हो रही हैं. इस बीच अब उस शो की बातें हो रही हैं, जिसने एक्टर को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई. आइए जानते हैं इस शो के बारे में कि आखिर ये शो कौन-सा है?

टीवी पर राजपाल ने मचाया था धमाल

दरअसल, बात आज कि नहीं बल्कि 90 के दशक की है, जब राजपाल ने अपनी शानदार एक्टिंग से टीवी पर धमाल मचा दिया था. 90 का दशक वो समय था, जब राजपाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी. राजपाल ने सालों मेहनत की, लेकिन इस दशक के आखिरी सालों में जाकर उन्हें सफलता मिली थी.

---विज्ञापन---

‘मुंगेरी के हसीन सपने’ का सीक्वल

राजपाल ने टीवी में काम किया और उन्हें प्रकाश झा का एक टीवी शो मिला. इस शो में राजपाल ने लीड रोल अदा किया था. शो के नाम की बात करें तो ये दूरदर्शन पर आने वाले शो ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ है. राजपाल का ये शो 90 के दशक का मशहूर शो ‘मुंगेरी के हसीन सपने’ का सीक्वल था.

बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा पॉपुलर हुए राजपाल

राजपाल का ये शो दूरदर्शन के समय में बड़ा हिट रहा था. शो में राजपाल के किरदार को बेहद प्यार मिला था. इस शो में राजपाल के कॉमिक टाइमिंग, बॉडी लैंग्वेज और शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. ना सिर्फ राजपाल का किरदार हिट हुआ था बल्कि इस शो का खुमार ऐसा था कि राजपाल उस वक्त बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे.

---विज्ञापन---

भीड़ नौरंगी-नौरंगी कह कर चिल्लाई

राजपाल यादव की बात करें तो एक बार उन्होंने बेहद मजेदार किस्सा बताया था. राजपाल ने कहा था कि साल 1999 में उन्हें रवीना टंडन और मनोज बाजपेयी के साथ ‘शूल’ फिल्म मिली थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म की शूटिंग बिहार में हुई थी और शूटिंग के दौरान 5 लाख लोग शूट पर आए थे. वो समय ऐसा था कि उस वक्त मनोज और रवीना भी खूब पॉपुलर थे, लेकिन हर किसी को तब हैरानी हुई थी जब भीड़ नौरंगी-नौरंगी कह कर चिल्लाने लगी थी.

यह भी पढ़ें- रश्मिका के ससुराल की हर जगह चर्चा, क्या करते हैं विजय देवराकोंडा के माता-पिता? सास-ससुर से लेकर देवर तक, जानें कौन-कौन?

First published on: Feb 25, 2026 05:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.