Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘मदद के लिए आगे आने..’, Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड का साथ, तो वाइफ ने जताया आभार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव मुश्किलों में फंसे हुए हैं. एक्टर की मदद के लिए बॉलीवुड ने हाथ आगे किए हैं. इस बीच अब राजपाल की वाइफ का रिएक्शन सामने आया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 11, 2026 23:10
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav. image credit- social media

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में फंसे हुए हैं. इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अभिनेता की आर्थिक मदद की है. सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन सहित कई लोगों ने राजपाल की मदद की है. इस बीच अब राजपाल की वाइफ राधा ने बॉलीवुड की मदद पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

क्या बोलीं राधा?

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव की वाइफ राधा ने कहा कि सभी लोग उनके साथ खड़े रहे हैं. इंडस्ट्री के लोगों ने उनका सपोर्ट किया है. मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. बता दें कि अभिनेता सोनू सूद, मीका सिंह, गुरमीत चौधरी, सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे कई सेलेब्रिटीज ने राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

---विज्ञापन---

कल होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

इसके अलावा कल यानी 12 फरवरी को राजपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. हालांकि, मैनेजर ने ये बताने से इनकार कर दिया कि राजपाल के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले किसी से मदद के लिए संपर्क किया था या नहीं.

घर में चल रही तैयारी

उन्होंने आगे कहा कि राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं और यह मजबूती उनके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है. अभिनेता के मैनेजर ने ये भी बताया कि राजपाल के घर पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं. फरवरी के आखिर में कुछ फैमिली फंक्शन शेड्यूल किए गए हैं और सभी चाहते हैं कि राजपाल भाई तब तक रिहा हो जाएं. उम्मीद है कि वो कल तक रिहा हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

राजपाल का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर राजपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल को जी5 की फिल्म ‘इंटररोगेशन’ में आखिरी बार देखा गया था. अभिनेता ने ‘बेबी जॉन’, ‘भूल भुलैया 2 और 3’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘चंदू चैंपियन’, ‘हंगामा 2’, ‘हंगामा’, ‘कठल’, ‘गरम मसाला’ और अन्य कई फिल्मों में काम किया है. राजपाल के पास अब दो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है, जिसमें फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और फिल्म ‘भूत बंगला’ शामिल है.

यह भी पढ़ें- सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक…. बॉलीवुड लगाएगा राजपाल यादव की नैय्या पार, 9 करोड़ रुपये के कर्ज में स्टार्स करेंगे मदद

First published on: Feb 11, 2026 11:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.